sss

; //]]>

गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक ने फावड़ा मारकर वृद्ध को घायल - Khabar NonStop

hjnपीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में एक वृद्ध को गाली-गलौज का विरोध करना महंगा पड़ गया। वृद्ध से रंजिश मान रहा गाँव के एक युवक ने फावड़ा मारकर वृद्ध को घायल कर दिया। वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सको ने वृद्ध की हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया। इस मामले की वृद्ध ने थाने में रिपोर्ट दर्ज़ कराई। पुलिस ने वृद्ध की रिपोर्ट महज गाली गलौज में दर्ज़ कर खाना पूरी की। इस बात का पता वृद्ध को तब चला जव वृद्ध 15 दिन इलाज कराने के बाद थाने शिकायत करने पंहुचा।

बूचड़खानें की धज्जियां उड़ती दिखाई दी

क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला थाना जहानाबाद क्षेत्र के हैदरगंज गाँव का है। जहाँ गाँव के ही युवक छोटेलाल एसओ चुन्नीलाल गाँव के लेखराज से किसी बात को लेकर रंजिश मानता है। इसी रंजिश के चलते 26 अक्टूबर को छोटेलाल लेखराज के घर के सामने खड़े होकर गाली गलौज कर रहा था। जिसका लेखराज ने विरोध किया। छोटेलाल ने इसी बात पर लेखराज के पेट पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया। आनन फानन में लेखराज थाने शिकायत करने पहुँचे जहाँ थाना जहानाबाद पुलिस ने लेखराज को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। और लेखराज की तहरीर पर सिर्फ गाली गलौज में रिपोर्ट दर्ज़ कर सिर्फ खाना-पूरी की।

क्या कहना है लेखराज का

पीड़ित लेखराज ने बताया कि 26 अक्टूवर को छोटेलाल गाली-गलौज कर रहा था जिसका उसने विरोध किया था। छोटेलाल ने उसके पेट पर फावड़ा मारकर कर घायल कर दिया। जिसकी रिपोर्ट थाना जहानाबाद में दर्ज़ कराइ थी। और पुलिस ने मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। जहाँ से बरेली रेफर कर दिया गया। जहाँ बरेली के निजी अस्पताल में 15 दिन इलाज चला उसके बाद जब बह गाँव पंहुचा तो छोटेलाल धमकी देते हुए बोला कि कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। और साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत करने बह थाने पंहुचा तब पता चला कि पुलिस ने उसकी तहरीर पर सिर्फ गाली-गलौज में ही रिपोर्ट दर्ज़ की गयी है। इसलिए पुलिस ने आगे कोई कार्यवाही नहीं की।

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित लेखराज इस मामले की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक के पास पंहुचा। जहाँ पीड़ित ने एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया और बताया कि जहानाबाद पुलिस ने उसके मामले में हीलाहवाली की है। और साथ ही कार्यवाही करने की मांग की है।

क्या कहना है सीओ जहानाबाद का

सीओ जहानाबाद ने बताया कि इस मामले की जाँच कराकर मेडिकल के आधार पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zO480c

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop