पनीर कटलेट का स्वाद चखा क्या..? - Khabar NonStop
आलू और वेजी कटलेट तो आपने खाया ही होगा, तो आज आपके लिए कुछ तो लाना ही था। इसलिए आज आपके लिए हम लेकर आएं हैं पनीर कटलेट, ये कटलेट खाने और बनाने में दोनों तरह से अलग है। तो बिना देर किए चलिए शुरु करते हैं।
तो अब बारी है आलू के दही वडे की
सामग्री
पनीर- 2 कप, चावल- ½ कप, नमक स्वादअनुसार, हरी मिर्च- 1½ चम्मच, मैदा- ¼ कप, धनिया- ¼ चम्मच, शिमला मिर्च- ½ कप, ब्रेड क्रंब, तेल- 2 चम्मच
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले आप पनीर को घिस लें और उसमें पका हुआ ठंडा चावल मिक्स करें। फिर उसमें मैदा, नमक और कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं। अब इसमें कटी हरी धनिया और कटी शिमला मिर्च डालें। आप इसमें रंग बिरंगी शिमला मिर्च मिलाएं, जिससे यह देखने में थोड़ी कलर फुल दिखे। इन सभी सामग्रियों को मिक्स करें और उसके छोटे छोटे कटलेट बनाएं। उसके बाद इन तैयार कटलेट्स को ब्रेड क्रंब में लपेटें और फिर तवा गरम करें और उस पर ब्रश से तेल लगाएं। फिर गरम तवे पर कटलेट रखें और उन्हें दोंनो ओर सेंक कर गोल्डन ब्राउन करें। जब टिक्कियां दोंनो ओर सिंक जाए तब इन्हें गरमा गरमा टमैटो कैचप के साथ या पुदीने की चटनी परोसे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zovKbp
Comments
Post a Comment