अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बम की अफवाह - Khabar NonStop
अहमदाबाद। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर बम की खबर है। सभी यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकाला जा रहा है। बम निरोधक दस्ता मौके पर मौजूद है। अफरा-तफरी से बचने के लिए यात्रियों से कहा जा रहा है कि यह रूटीन जांच है। बता दें विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में हाई अलर्ट है।
कुलभूषण की मां-पत्नी की सुरक्षा की गारंटी दे पाक :MEA
दो चरणों में चुनाव
बता दें गुजरात विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 9 और 14 दिसंबर को होने हैं। पीएम मोदी भी 27 नवंबर से 29 नवंबर के बीच 8 रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। राज्य में चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। कांग्रेस-बीजेपी और अन्य पार्टियों के कई नेता राज्य में जगह-जगह चुनाव प्रचार कर रहे हैं। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। बता दें कि चुनाव के मद्देनजर गुजरात में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ऐसे में यह अफवाह फैलाकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई।
बाघ का गहराता आतंक, कई मजदूर घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iKGbwK
Comments
Post a Comment