रेडीमेड की दुकान का ताला तोड़ हजारों की नगदी चोरी - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। सिकन्द्राबाद। कोतवाली क्षेत्र के बाजार सेठों वाली गली में बीती रात अज्ञात चोरों ने रेडीमेड की दुकान के ताले तोड़कर गल्ले में रखी लगभग 25 हजार की नगदी चोरी कर ली। सुबह दुकान खोलने आने पर की वारदात की जानकारी हुई।
दरअसल, दीपांशू पुत्र संजीव निवासी बाजार मोधादास बड़ा बाजार सेठो वाली गली में रेडीमेड की दुकान करता है। दीपांशू रोज की भांति शानिवार की रात दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। रविवार की सुबह दुकान पर आने पर दुकान के शटर के ताले टूटे देख उसके होश उड़ गए। शटर उठाकर देखा तो गल्ले में रखी लगभग 25 हजार की नगदी गायब थी। दुकान में ताले टूटने की सूचना पर दर्जनों व्यापारी एकत्र हो गए। समाचार लिखे जाने तक व्यापारी ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी थी।
गांदरबल में हो रही चोरी की गुत्थी सुलझी: 4 गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ix2fuI
Comments
Post a Comment