रोड शो के दौरान, विकास के नाम पर मांगा वोट - Khabar NonStop
बुलंदशहर। नगर पंचायत औरंगाबाद से अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी प्रेम ने निकाय चुनाव प्रचार समाप्त होने से पूर्व सोमवार की देर शाम नगर में रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान प्रत्याशी प्रेम सैनी ने विकास के नाम पर लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की।
एन.के. सिंह बने 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष
कहां का है मामला
यह रोड शो स्याना रोड, सदर बाजार, पवसरा मोड़, जहांगीराबाद रोड, अजीजाबाद, भावसी रोड होता हुआ कार्यलय पर पहुंचकर संपन्न हुआ। रोड शो में नगर के पूर्व चेयरमैन दुलीचंद सैनी, ओमप्रकाश गौतम, पूर्व प्रत्याशी डॉ. गजेंद्र लोधी, अशोक लोधी आदि ने नगर की जनता से प्रेम सैनी के पक्ष में मतदान की अपील की।
बुलन्दशहर: BJP अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने आज़म खान को कहा शैतान
टू डोर अभियान
इस दौरान बॉबी शर्मा, उमेश सिंघल, दीनू अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, गिरधारी लाल प्रजापति और पुनीत सिंघल समेत अपार जन सैलाब मौजूद रहा। रोडशो के बाद प्रेम सैनी ने अपने समर्थकों के साथ कई मोहल्लों में जाकर डोर टू डोर अभियान चला जनसंपर्क किया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AgE9fq
Comments
Post a Comment