sss

; //]]>

जन्मदिन स्पेशल: बेस्ट हसबेंड बेस्ट फादर बेस्ट एक्टर के हैं सारे गुण - Khabar NonStop

srkसपने देखना और उन्हें पूरा ये दोनों एक दूसरे से उतना ही अलग है जैसे एक सिक्के के दो पहलू। लेकिन यहीं हमारे आस-पास कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस बात को सही साबित करते हैं की सपना देखना ही सपना सच करना भी आसान है। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के बादशाह, किंग खान, रोमांस किंग अलग अलग नामों से जाना जाता है शाहरुख आज उनके और उनके फैंस के लिए बेहद खआस दिन है। दरअसल आज शाहरुख का जन्मदिन है। शाहरूख खान हिन्‍दी फिल्‍मों के अभिनेता होने के साथ साथ निर्माता और टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं। उन्होंने अब तक 14 फिल्‍मफेयर अवार्ड्स जीते हैं। लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी वैक्‍स की मूर्ति भी स्‍थापित है।

जन्मदिन स्पेशल: 21 साल की उम्र में बन गई मिस वर्ल्‍ड

जन्म
शाहरूख खान का जन्‍म दिल्‍ली में हुआ था। उनके पिता का नाम मीर ताज मोहम्‍मद खान है। उनके पिता पेशावर, पाकिस्‍तान से थे। उनकी मां का नाम लतीफ फातिमा है। उनकी एक बड़ी बहन भी हैं जिनका नाम शहनाज लालारूख है और वे भी शाहरूख के साथ मुंबई में ही रहती हैं।

शिक्षा
शाहरूख खान की शुरूआती पढ़ाई सेंट कोलम्‍बस स्‍कूल, दिल्‍ली से हुई थी। उन्‍होंने स्‍नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए हंसराज कॉलेज ज्‍वाइन किया। लेकिन उनका ज्‍यादातर समय दिल्‍ली थियेटर एक्‍शन ग्रुप में बीतता था। जहां से उन्‍होंने थियेटर निर्देशक बैरी जॉन के सानिध्‍य में अभिनय सीखा। इसके बाद उन्‍होंने जामिया मीलिया इस्‍लामिया से जनसंचार में स्‍नाकोत्‍तर की पढ़ाई शुरू तो की लेकिन अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्‍होंने यह छोड़ दिया।

shahrukh khan

आसान नहीं रहा ये प्यार

शाहरूख अपनी पत्‍नी के लिए हमेशा से सच्चे रहे हैं और अपने परिवार से बेहद प्‍यार करते हैं। शाहरूख ने गौरी से शादी की है जो हिन्‍दू-पंजाबी परिवार से आती हैं। उनके 3 बच्‍चे हैं-आर्यन, सुहाना और अबराम। फिल्‍म इंडस्‍ट्री में उन्‍हें सबसे अच्‍छा पिता भी माना जाता है क्‍योंकि वो अपने बच्‍चों के साथ अच्‍छा समय भी व्‍यतीत करते हैं।

जन्मदिन स्पेशल: बचपन में ही अध्यापक के खिलाफ चलाया था आंदोलन

करियर की शुरुआत
शाहरूख ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी। दिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे सीरियल्‍स से उन्‍होंने अपनी पहचान बनाई। उनके फिल्‍मी करियर की शुरूआत फिल्‍म ‘दीवाना’ से हुई थी जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ नवोदित अभिनेता का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिला था। उस समय यह फिल्‍म सुपरहिट हुई और इसी फिल्‍म ने शाहरूख को हिन्‍दी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में स्‍थापित किया। इसके बाद शाहरूख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वे लगातार सफलता की सीढि़यों पर चढ़ते गए। धीरे धीरे वे आलोचकों के साथ साथ जनता की पसंद बन गए और लड़कियों के बीच तो काफी प्रसिद्ध हो गए।

shahrukh khan

प्रसिद्ध फिल्‍में
दीवाना, बाजीगर, डर, कभी हां कभी ना, करन अर्जुन, दिलवाले दुल्‍हनियां ले जाएंगे, चाहत, कोयला, यस बॉस, परदेस, दिल तो पागल है, दिल से, कुछ कुछ होता है, जोश, मोहब्‍बतें, कभी खुशी कभी गम, देवदास, कल हो न हो, मैं हूं ना, वीर जारा, डॉन, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज खान, रा.वन, डान 2, जब तक है जान, चेन्‍नई एक्‍सप्रेस, हैप्‍पी न्‍यू ईयर जैसी प्रसिद्ध फिल्‍मों से शाहरूख ने पैर जमाया।

 

कुछ खास बातें

-आज शाहरूख खान हिन्‍दी फिल्‍मों में सबसे ज्‍यादा चर्चित नाम है। आज फिल्‍में सिर्फ उनके नाम पर चलती हैं। उनका नाम इंडस्‍ट्री के ए लिस्‍टर्स अभिनेताओं की सूची में शुमार है।

-लॉस ऐंजिलस टाइमस के मुताबिक वे दुनिया के सबसे बड़े मूवी स्‍टार हैं। उनके प्रशंसकों की संख्‍या भारत के साथ साथ विदेशों में भी काफी ज्‍यादा है। वे बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिनकी विदेशों में फैन फालोइिंग सबसे ज्‍यादा है और उनकी फिल्‍में विदेशों में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती हैं और कमाई करती हैं।

-2014 की एक रिपोर्ट के मुताबिेक वे दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में से एक हैं जिनकी संपत्ति 400 से 600 मिलीयन है।

-टीवी की दुनिया में उन्‍हें लोग ‘ब्रांड एसआरके’ कहते हैं क्‍योंकि उनके जितना ब्रांड एंडोर्समेंट कोई भी दूसरा अभिनेता नहीं करता है।

जन्मदिन स्पेशल: रजवाड़े खानदान से हैं अदिति

-उनके घर में हिन्‍दू-मुस्लिम दोनों धर्मों को बराबर से सम्‍मान दिया जाता है। उनके बच्‍चे दोनों धर्मों का पालन करते हैं।

-वे विवादों में तब घिर गए जब वानखेड़े स्‍टेडियम के एक कर्मचारी से उन्‍होंने गाली-गलौज की। उनका कहना था कि उस कर्मचारी ने वहां मौजूद बच्‍चों के साथ अपशब्‍दों का प्रयोग किया था। हालांकि, बाद में उन्‍होंने इसके लिए माफी भी मांगी।

-खबरें ऐसी भी आईं कि मशहूर रैप गायक हनी सिंह को शाहरूख खान ने थप्‍पड़ मार दिया है लेकिन बाद में, हनी सिंह की बीवी ने खुद सामने आकर इस खबर को कोरी अफवाह बताया।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2imV1IW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop