sss

; //]]>

ममता ने आधार लिंक को बताया अभिव्यक्ति की आजादी के लिए खतरनाक - Khabar NonStop

Mamta Banerjee

कोलकाताः पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिरसे मोदी सरकार पर निशाना साधा है। इस बार म्म्ताने आधार कार्ड को लिंक करने को लेकर मोदी सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। ममता ने कहा, ‘आधार को लिंक करने से बहुत मुश्किल हो सकती है। आधार कार्ड के नाम पर लोगों से जुड़ी जानकारियों को वेबसाइट पर डाला जा रहा है, जो कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अलावा समाज और देश के लिए खतरनाक है।’ ममता ने आगे कहा, ‘उन्होंने ऐसा क्यों किया, यह मैं नहीं जानती हूं। कुछ लोग बुरी चीजें करने के बाद भी खुश होते हैं।’

आधार को लेकर SC ने लगाई ममता को फटकार

मैं अपने आधार को फ़ोन नंबर से नहीं जोड़ूंगी।

बता दें कि, पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस की एक बैठक में ममता ने कहाथा कि, ‘किसी भी परिस्थिति में मैं अपने आधार को फोन नंबर से नहीं जोड़ूंगी। अगर संबंधित विभाग मेरा फोन काटते हैं, तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है।’

जीएसटी और नोटबंदी को को बताया था आपदा

इससे पहले भी ममता ने केंद्र पर जीएसटी और नोटबंदी को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने अपने ट्विटर परलिखा था कि, ‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि नोटबंदी सबसे बड़ी आपदा है। इसने देश की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इसके अलावा जीएसटी भी एक बड़ा भारी करतब की तरह है।’’

नोटबंदी सबसे बड़ी आपदा हैः ममता बनर्जी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B4L4bL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop