sss

; //]]>

पकड़ा गया अक्षरधाम मंदिर हमले का मास्टरमाइंड - Khabar NonStop

Akshardham attack

अहमदाबाद। गुजरात अक्षरधाम मंदिर पर सितंबर 2002 में हुए आतंकी हमले का प्रमुख षडयंत्रतकार अब्दुल रशीद अजमेरी कल गुजरात में गिरफ्तार कर लिया गया। अब्दुल रशीद अजमेरी को पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपेन भद्रन ने बताया कि, पक्की सूचना के आधार पर सऊदी अरब के रियाद से कुवैत एयरलाइन्स की एक उड़ान के जरिए यहां पहुंचे अब्दुल रशीद अजमेरी को उनकी टीम ने हवाई अड्डे से पकड़ लिया। इसे विशेष अदालत में पूछताछ के लिए पेश किया जायेगा।

मुस्लिम वोटर्स को रिझाने के लिए बीजेपी का मास्टर प्लान…

हमले का था मुख्य साजिशकर्ता

अजमेरी गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस के एक डिब्बे में आगजनी के बाद 2002 के फरवरी मार्च में भडके गुजरात दंगों का बदला लेने की नीयत से अक्षरधाम मंदिर पर किए गए हमले के फरार साजिशकर्ताओं में से एक था। वह घटना के पहले से ही रियाद में रहता था।

अगर मोदी जी के पास पुलिस और सरकार है, तो मेरे पास सच्चाई है: राहुल गांधी

30 से अधिक लोगों की हुई थी मौत 

बता दें कि, गांधीनगर में मुख्यमंत्री आवास के बिल्कुल पास स्थित इस मंदिर पर 24 सितंबर 2020 को हुए आतंकी हमले में दो आतंकियों समेत 30 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गयी थी। इस मामले में यहां पोटा कानून के तहत गठित विशेष न्यायालय ने छह दोषियों में से तीन को फांसी तथा अन्य को उम्रकैद की सजा दी थी। जिसे गुजरात उच्च न्यायालय ने भी बरकरार रखा था पर बाद में 2014 में उच्चतम न्यायालय ने उन्हें बरी कर दिया था।

24 घंटे में 9 बच्चों की मौत से मचा हडकंप, कांग्रेस ने माँगा जवाब



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y4Bfsx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop