इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह - Khabar NonStop
नई दिल्ली। 2004 से 2014 तक देश का कुशल प्रतिनिधित्व करते हुए वैश्विक स्तर पर भारत का सम्मान, पद और प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए इस वर्ष का इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दिया जायेगा।
गुजरात चुनावः पाटीदार नेताओं ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी ने किया चयन
International Jury of the Indira Gandhi Prize for Peace, Disarmament and Development announces former Prime Minister Manmohan Singh as the recipient of this year's prize. http://pic.twitter.com/HZGoUjaCsJ
— ANI (@ANI) November 18, 2017
इस बाबत इंदिरा गाँधी मेमोरियल ट्रस्ट ने बयान जारी किया है। बयान के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का चयन अंतर्राष्ट्रीय ज्यूरी ने किया। ज्यूरी बोर्ड की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी कर रहे थे। ज्यूरी ने सर्वसम्मति से डॉ मनमोहन सिंह को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया। इंदिरा गाँधी मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव सुमन दूबे ने इस बात की जानकारी दी।
मूडीज रेटिंग में भारत को मिला ये स्थान, पढ़ें रेटिंग की 10 मुख्य बातें
इंदिरा गाँधी मेमोरियल ट्रस्ट देता है पुरस्कार
इंदिरा गाँधी शांति पुरस्कार भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की याद में दिया जाता है। 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी। उनकी स्मृति में स्थापित ‘इंदिरा गांधी मेमोरिल ट्रस्ट’ द्वारा वर्ष 1986 से ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ प्रति वर्ष विश्व के किसी ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है जिसने समाज सेवा, निरस्त्रीकरण या विकास के कार्य में महत्वपूर्ण योगदान किया हो। इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 लाख रुपए नकद, एक ट्रॉफी और प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाता है। (स्रोत विकिपीडिया से )
मिशन ‘राम मंदिर’: श्रीश्री CM योगी से मिलने पहुंचे लखनऊ
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mEADZm
Comments
Post a Comment