शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर को लेकर किया मजाक, अनुपम खेर ने कहा ये - Khabar NonStop
नई दिल्ली। हाल ही में हरियाणा की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम बढ़ाया। उन्हें 2017 मिस वर्ल्ड चुना गया। इसके बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मानुषी का नाम लेकर एक विवादित ट्वीट कर दिया। गौरतलब हो थरूर ने ‘पद्मावती’ को भी लेकर विवादित बयान दिया था। इसके बाद सोशल मीडिया में तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आयीं थी। अब शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर का नाम लेते हुए नोटबंदी से जुड़ी टिपण्णी की है। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।
बीजेपी नेता ने भंसाली और दीपिका का सर काटने पर रखा 10 करोड़ का इनाम
शशि थरूर ने लिखा ये
What a mistake to demonetise our currency! BJP should have realised that Indian cash dominates the globe: look, even our Chhillar has become Miss World!
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 19, 2017
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का नाम लेते हुए एक ट्वीट किया। उन्होनें अपने ट्वीट में मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए लिखा, “हमारा चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गया।” उन्होनें सरकार द्वारा किये गए नोटबंदी को फेल बताते हुए यह ट्वीट लिखा। इसके बाद लोगो की जबरदस्त प्रतिक्रिया थरूर के ट्वीट पर देखने को मिली। इस ट्वीट को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की।
डिजिटल इंडिया से प्रेरित होगी सुशील मोदी के बेटे की शादी
अनुपम खेर ने भी किया रिट्वीट
आपका स्तर इतना क्यों गिर गया है। https://t.co/ozVLFrBs0r
— Anupam Kher (@AnupamPkher) November 19, 2017
अभिनेता अनुपम खेर ने शशि थरूर के इस ट्वीट पर उन्हें आड़े हाथों लिया। अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “आपका स्तर इतना क्यों गिर गया है।” अनुपम खेर के अलावा तमाम अन्य लोगों ने भी थरूर के इस ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की।
इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार के लिए चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह
थरूर ने मांगी माफ़ी
Guess the pun IS the lowest form of humour, & the bilingual pun lower still! Apologies to the many who seem to have been righteously offended by a light-hearted tweet today. Certainly no offence was meant to a bright young girl whose answer i've separately praised. Please: Chill!
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) November 19, 2017
अपने इस ट्वीट की काफी आलोचना होते हुए देख कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लोगों से माफ़ी मांग ली। उन्होनें एक ट्वीट करके लोगों से माफ़ी मांगी। उन्होनें लिखा, “अनुमान लगाइए कि श्लेषालंकार मजाक का सबसे आसान रूप है और द्विभाषी श्लेष उससे भी ज्यादा आसान होता है। आज एक मजाकिया ट्वीट से जिन लोगों को ठेस पहुंती, उनसे क्षमा मांगता हूं। बेशक इसमें मिस वर्ल्ड 2017 को अपमानित करने की मंशा नहीं थी। मैंने उसकी अलग से तारीफ की है।”
सेंसर बोर्ड भी हुआ पद्मावती के निर्माताओं से नाराज, प्रसून जोशी ने कहा ये…
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mJP6mz
Comments
Post a Comment