इस क्रिसमस मुंह मीठा करें कैरट केक के साथ - Khabar NonStop
बस कुछ ही दिनों में क्रिसमस आने वाला है सभी तैयारियों में जुट गए हैं लेकिन क्या किसी का ध्यान खाने की ओर भी है। जी हां खाने में क्या बनाने वाले हैं आप…अगर आप नहीं सोच पा रहे हैं तो हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं इस क्रिसमस पर आप बनाइए कैरट केक ये केक आप बिना अंडे के बना सकते हैं। ये केक बेहद टेस्टी और अलग तरह का केक है। तो अब किचन में कुछ गाजर ले कर तैयार हो जाइये क्योंकि आज हम आपको क्रिसमस के लिये कैरट केक बनाना सिखाएंगे।
सामग्री
मैदा 3/4 कप, गेहूं का आटा 1/4 कप, घिसी गाजर 1/2 कप, दही 3/4 कप, ऑलिव ऑइल 1/4 कप, दूध 2.5 चम्मच, शक्कर 1/2 कप, वेनीला एसेंस 1/2 चम्मच, दालचीनी पावडर 1/4 चम्मच, बेकिंग पावडर 1/2 चम्मच, बेकिंग सोडा- 1/2 चम्मच, नमक 1/4 चम्मच, अखरोट मुठ़ठीभर।
ऐसे करें तैयार
सबले पहले आप गाजर को बारीक घिस लें और किनारे रख दें। अब मैदे और गेहूं के आटे को बेकिंग सोडा और बेकिंग पावडर के साथ छान लें और एक कटोरे में दही, शक्कर, दूध और ऑलिव ऑइल के साथ मिक्स कर के फेंट लें। ध्यान रखें कि शक्कर अच्छी तरह से मिक्स हो चुकी हों। फिर इसमें दालचीनी पावडर, वैनीला एसेंस मिला कर दुबारा हल्का फेंटे। आखिर में गाजर और फिर मैदे और गेहूं के आटे वाला मिश्रण मिलाएं। इसे अच्छे से फेंटे और इसमें कटे हुए अखरोट भी मिलाएं। ओवन को 182 डिग्री पर 10 मिनट के लिये प्रीहीट करें। तब तक के लिये टिन में बटर पेपर लगा कर उस पर घी लगा कर मैदा छिडके। अब केक को 20.25 मिनट तक रखें और आखिर में टूथपिक डाल कर चेक करें और जब वह साफ निकल आए तो समझिये कि वह हो गया है। आपके मफिन तैयार हैं, इसे तुरंत ही किसी गीले कपडे़ पर निकाल कर 15 मिनट तक ठंडा होने क के लिये रख दें। फिर उसमें से बटर पेपर निकालें और दुबारा इसे ठंडा होने के लिये एक घंटे के लिये रख दें। इसके बाद इसे स्लाइस करें और टेस्ट करें या फिर इसे आप एयर टाइट कंटेनर में भी रख सकते हैं।
तो चलिए बनाएं Yumm कॉफी मिल्कशेक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hBrDPz
Comments
Post a Comment