हिमाचल: भारत और कजाख सेना के बीच युद्धाभ्यास से गूंजी घाटियां - Khabar NonStop
हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर इन दिनों खूब उधल-पुथल मची हुई है। जहां एक तरफ यहां चुनावी है जो पूरी तरह से गर्माया हुआ है, वहीं दूसरी तरफ भारत और कजाखस्तान की सेना के बीच युद्धाभ्यास शुरू हो गया है। हिमाचल प्रदेश में भारतीय और कजाख सेनाओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और कौशल तथा अनुभव का आदान प्रदान करने के लिए 14 दिन का संयुक्त अभ्यास शुरू हो गया है। दोनों देशों के बीच यह दूसरा संयुक्त सैन्य अभ्यास है। ‘प्रबल दोस्तिक’ के पहले संस्करण का आयोजन कजाखस्तान में वर्ष 2016 में हुआ था।
हिमाचल: BJP के उम्मीदवार होंगे प्रेम कुमार धूमल
रक्षा विभाग से मिली जानकारी
आपको बता दें कि रक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय सेना और कजाखस्तान सेना के बीच 14 दिन के संयुक्त अभ्यास ‘प्रबल दोस्तिक-2017’ का गुरुवार को आगाज हुआ है। और इस अभ्यास का उद्घाटन समारोह हिमाचल प्रदेश के बकलोह में हुआ है। इस संयुक्त अभ्यास का लक्ष्य दोनों देशों बीच सैन्य संबंधों को बढ़ाना और दोनों सेनाओं के बीच पारस्परिकता को हासिल करना है।
नेहरू कहा करते थे कि हम जनसंघ को जड़-मूल से उखाड़कर फेंक देंगे: नरेंद्र मोदी
दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य निरीक्षक बनेंगे गवाह
भारतीय सेना के 11वें गोरखा राइफल की तीसरी बटालियन से एक पलाटून प्रशिक्षण दस्ते के लिए ली गई है। इतनी ही संख्या में कजाखस्तान सेना के कर्मी भी हैं। संयुक्त अभ्यास के अंतिम चरण के गवाह दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य निरीक्षक बनेंगे। संयुक्त राष्ट्र की संधि के तहत दोनों सेनाएं विद्रोह रोधी एवं आतंकवाद रोधी अभियानों की पृष्ठभूमि में एक दूसरे की संचालन प्रक्रियाओं से अवगत कराएंगी। इसका लक्ष्य कुल मिलाकर भारतीय सेना और कजाखस्तान सेना के बीच मौजूदा सैन्य संबंधों को बढ़ाना है। साथ ही जब जरूरत पड़े तब संयुक्त अभियानों में दोनेां के बीच तालमेल को हासिल करना भी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hawnyP
Comments
Post a Comment