पहले छात्रा के साथ फेसबुक पर दोस्ती, फिर दिया घिनौनी घटना को अंजाम - Khabar NonStop
दिल्ली। पहले फेसबुक पर दोस्ती फिर बलात्कार, राजधानी दिल्ली में घिनौनी हरकत। युवक ने पहले छात्रा से फेसबुक पर दोस्ती की उसके बाद छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। छात्रा के आने पर उसने छात्रा के साथ बलात्कार जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दे दिया।
दिल्ली: ब्लू व्हेल ने फिर एक छात्र को बनाया अपना शिकार
डॉक्टर के क्लिनिक पर बुलाया था मिलने को
छात्रा के फेसबुक फ्रेंड ने उसे एक डॉक्टर के क्लिनिक पर मिलने के लिए बुलाया था। आरोपी युवक उसी क्लिनिक पर डेंटिस्ट सहायक के रूप में काम करता है। यह घटना पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके की है। आरोपी युवक का नाम चन्दन हैं। वह बी. कॉम का स्टूडेंट भी है। नाबालिग छात्रा 11वीं कक्षा की स्टूडेंट है। कुछ दिनों पहले ही छात्रा की चन्दन से फेसबुक के जरिये दोस्ती हुई थी। यह दोस्ती प्यार-मोहब्बत तक पहुँच गयी थी। लेकिन शुक्रवार को युवक ने इस दोस्ती को एक घिनौनी हरकत से शर्मसार कर दिया।
प्रदूषण के कारण 4 दिन बाद, दिल्ली में सांस लेना भी होगा खतरनाक
पुलिस ने किया गिरफ्तार
शुक्रवार दोपहर में आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। दोपहर के समय डॉक्टर लंच के लिए घर पर गया हुआ था। मौका देखकर चन्दन ने छात्रा को क्लिनिक पर बुलाया और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। छात्रा ने अपने परिवारीजनों को आपबीती बताई जिसके बाद घर वाले हैरान रह गये। परिजन मंडावली पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार की सुबह दबिश देकर आरोपी चंदन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
मेरा बेटा राहुल गांधी की मदद से बना पायलट: निर्भया की मां
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lT4eO8
Comments
Post a Comment