sss

; //]]>

बालों को दें नेचुलर कर्ल लुक - Khabar NonStop

curl जरुर आजकल स्ट्रेट बालों का चलन जोरों पर है, लेकिन सभी अपने एक ही लुक से जल्द ही बोर भी हो जाते है। ऐसे में लुक बदल लेने से आपकी खूबसूरती और बढ़ जाती है। लुक में बदलाव लाने के लिए घुंघराले बाल भी अच्छे लगते हैं। खासतौर से सर्दियों में तो आप घुंघराले बालों के साथ कई नए स्टाइल अपना सकती हैं। तो अगर आप भी घर बैठे घुंघराले बाल पाना चाहते हैं तो अपनाए ये उपाय।

ये उपाय तुरंत हटाएंगे आखों के नीचे हुए काले घेरे को

-आप फोम रोलर खरीद सकती हैं और उससे गीले बालों को ऊपर की ओर मोड़ कर कस के बांध लें। नीचे के बालों के लिए बड़े रोलर का प्रयोग करें और आगे के बालों के लिए छोटे रोलर का प्रयोग करना सही रहेगा। इसके बाद ब्लो ड्राय करें और सावधानी से उन्हें निकाल कर क्लिप या पिन लगा कर बालों को सेट कर लें।

curl

-सबसे पहले आप बालों में शैंपू करें और उन्हें कंघी की मदद से अंदर की ओर ब्लो ड्राय करें। हेयर कर्ल करने में दिक्कत हो रही है तो आप सीरम, बॉबी पिन और हेयर स्प्रे की हेल्प ले सकती हैं।

-तो अगर थोड़े अलग या लचकदार कर्ल बाल चाहिए तो हेयर स्ट्रेटनर  का इस्तेमाल करते हुए बालों को वेवी लुक दें। आप इस हेयरस्टाइल बिना परेशानी के रोज आजमा सकती है।

-अगर बाल छोटे हैं तो उन्हें ब्लो ड्रायर , कंघी और छोटे रोलर की मजज से कतर्ल किया जा सकता है। आप चाहें तो पेपर स्ट्रिप के इस्तेमाल से भी यह कर सकती हैं।

-कोमल बालों के लिए सॉफ्टनर का इस्तेमाल करना होगा। अमोनिया बेस्ड और कोठ र शैंपू का प्रयोग बिल्कुल ना करें अगर आपको अपने कर्ल को मुलायम बनाना है तो।

टेल्कम पाउडर के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

curl

हल्के गीले बालों को कंघी करने के बाद जूड़ा बना लें। इसे रबर बैंड से बांध लें और कुछ देर तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद जब आप अपने जूड़ा खोलेंगे तो बाल कर्ल हो चुके होंगे।

अपने बालों को दस हिस्सों में बांट लें। हर हिस्से को अच्छी तरह से कंघी करें और छोटे -छोटे बन बनाएं। आप चाहें तो इसके लिए बैंड या बेबी पिन की मदद ले सकते हैं। इस प्रक्रिया को रात में अपनाएं जिससे रात भर में बाल आसानी से कर्ल हो जाएं।

बालों अच्छे से कंघी करें उसके बाद उन्हें छोटे-छोटे हिस्सों में बाटें। इसके बाद उन हिस्सों को गूंथे ध्यान रहें इन्हें थोड़ा कस कर गूंथे क्योंकि ढीले होने पर ये कर्ल नहीं होंगे। ऐसे ही सारे हिस्सों को गूंथ लें और फिर उन पर ब्लो ड्राय करें। रात भर बालों को ऐसे ही रहने दें सुबह आपके बाल पूरी तरह से कर्ल हो जाएंगे।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yNpQNK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop