नितिन गडकरी और शिवराज सिंह ने गीत गाकर बांधा समां, देखें वीडियो - Khabar NonStop
भोपाल। भोपाल में आयोजित जी ग्रुप के एक कार्यक्रम आई फॉर इंडिया में देश के तमाम गायकों ने अपना जलवा बिखेरा। इस कार्यक्रम में गीतों के जरिये शहीदों को याद किया गया। यह कार्यक्रम देश की खातिर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों के सम्मान में आयोजित किया गया था।
जब I LOVE YOU सुनते ही फ्लाइंग किस देने लगे शिवराज सिंह चौहान
मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री ने मिलाया सुर से सुर
जी ग्रुप द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने की। दोनों अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में देशभक्ति की गीतों ने समां बांध दिया। बॉलीवुड के मशहूर और विवादित गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने कार्यक्रम में अपने गीतों से सबको मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के माहौल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी खुद को गाने से रोक नहीं पाए। दोनों अतिथियों ने सुर से सुर मिलाया। केन्द्रीय मंत्री ने ‘जिंदगी कैसी है पहेली’ गाना गाकर सबका दिल जीत लिया। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुपरहिट गीत ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाये’ गुनगुनाया। मुख्यमंत्री के गीत गाते ही पूरा कार्यक्रम तालियों से गूँज उठा।
अरविन्द केजरीवाल ने शिवराज पर साधा निशाना, कहा ‘आम की तरह चूस के फेंक दिया’
सेना के जवानों ने भी गाये गीत
इस कार्यक्रम में सेना के कई जवानों ने भी देशब हकती से भरे गीत गाये। सिंगर अभिजीत के गानों ने तो कमल कर दिया। लोग गानों के साथ खोते चले गये। अभिजीत की सदाबहार गानों की प्रस्तुति ने सबका दिल जीत लिया। लोग गानों के माध्यम से देशभक्ति के रंग में डूब गये। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जयंत मलैया, खनिज मंत्री राजेन्द्र शुक्ल, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विश्वास सारंग, पीडब्ल्यूडी मंत्री रामपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री रुस्तम सिंह ने शिरकत की।
पद्मावती विवाद: ‘रोज शौहर बदलने वाली स्त्रियाँ जौहर क्या जाने’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2mhMT1H
Comments
Post a Comment