बोस डेड अलाइव की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए फिल्मीं हस्तियां - Khabar NonStop
डिजिटल भारत के दौर में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता। सभी लोगों को डिजिटल इंडिया का महत्व पता चल चुका हैं। फिल्म उद्योग भी डिजिटल इंडिया के साथ ही अपने कदम बढ़ा रहा हैं। राजकुमार राव द्वारा अभिनीत बोस डेड अलाइव एक वेब सीरीज हैं। और फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजन किया जिसमें कई फ़िल्मी हस्तियां पहुंची।
Video: Omg! चलती कार से बाहर गिरीं प्रियंका चोपड़ा!
पिता के साथ नजर आई जान्हवी
फिल्म धड़क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत कर रही जान्हवी कपूर अपने पिता बॉनी कपूर के साथ नज़र आई। निर्देशक हंसल मेहता भी स्क्रीनिंग का लुफ्त उठाने पहुंचे थे। मुकेश छाबरा राजकुमार राव जैसी कई और फ़िल्मी हस्तियां स्क्रीनिंग में पहुंची थी।
राजकुमार राव ने बताया
स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के अभिनेता राजकुमार राव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हम लोगो को वेब सीरीज के ट्रेलर के लिए अच्छी प्रतिक्रया मिल रही हैं। आज जिन्होंने भी इस फिल्म को देखा उन्होंने भी फिल्म को सराहा है। तो मैं फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूँ। राव को जब पूछा गया कि सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण किसका सुझाव हैं या फिर किसकी राय आपको अच्छी लगी ? उन्होंने कहा, “सबके विचार मेरे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। यह सीरीज 20 नवंबर को रिलीज हो रही हैं और 20 से 25 मिनट के समय के अंतराल में यह सीरीज होगी तो दर्शक इसे आसानी से देख सकते हैं। बोस डेड अलाइव वेब सीरीज सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित होगी। उन्होंने किस तरह भारत के लिए आज़ादी की लड़ाइयां लड़ी किस तरह युवा जोश के साथ उन्होंने अपने कर्तव्य को निभाए।
इंटरनेट पर छाया गौहर खान का डांस
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AR9WCS
Comments
Post a Comment