sss

; //]]>

इन दस्तावेजों से आधार लिंक करना जरुरी, नोट कर लें ये तारीखें - Khabar NonStop

Aadhar Number

भारत सरकार ने देश के सभी नागरिकों के लिए पैन नंबर सभी सरकारी दस्तावेजों से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। सभी सरकारी योजनाओं के साथ-साथ मोबाइल नंबर से भी आधार नंबर लिंक करना आवश्यक है। अब बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने भी इसे सभी बीमा पॉलिसियों से जोड़ने का आदेश दिया है। इस प्रकार अब आधार सभी योजनाओं में जोड़ना अनिवार्य हो गया है। आईये जानते हैं वो कौन से प्रमुख दस्तावेज हैं जहाँ पर आधार कार्ड जोड़ना अनिवार्य हो गया है और इसकी अंतिम तिथि क्या है…

ऐसे चेक करें बैंक अकाउंट से आधार नंबर लिंक है या नहीं..

बैंक खाता- सरकारी फरमान के मुताबिक बैंक खाते को आधार नंबर से जोड़ना बेहद जरुरी हो गया है। कई बैंकों में जिन खाताधारकों का आधार लिंक नहीं है उन्हें पहले आधार लिंक करवाकर सुविधा आगे बढ़ने के लिए बोला जा रहा है। इसके लिए एक समयसीमा भी तय की गयी है। बैंक खाते से आधार लिंक करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2017 तय की गयी है।

आधार के गलत प्रयोग को रोकें, आधार को लॉक कर ऐसे करें खुद को सेफ

मोबाइल नंबर- बैंक खाते के बाद नंबर आता है हमारे मोबाइल नंबर का। सुप्रीम कोर्ट ने भी मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने का आदेश दिया है। देश की आत्न्तारिक सुरक्षा की दृष्टि से यह आवश्यक भी है। इसे आधार से जोड़ने के लिए आखिरी दिन 6 फरवरी 2018 निर्धारित किया गया है।

स्वामी भी आए अब आधार के विरोध में, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा

पैन कार्ड- पैन कार्ड भी आधार से जोड़ना अनिवार्य है। अब नए पैन कार्ड बनवाते समय आधार नंबर फॉर्म में डालना जरुरी होता है। नए पैन धारकों का आधार इस प्रकार पैन से जुड़ जाता है, लेकिन पुराने पैन कार्ड धारक जिनका आधार अभी तक पैन से लिंक नहीं हो पाया है उनके लिए सरकार ने 31 दिसंबर 2017 तक का समय दिया है।

पीएफ अकाउंट को आधार से ऐसे लिंक करें…

एलपीजी कनेक्शन- एलपीजी कनेक्शन धारकों के लिए भी सरकार ने आधार जोड़ना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए 31 दिसंबर 2017 अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है।

रेल यात्रा के दौरान पहचान दिखाने में मिली छूट

पोस्ट ऑफिस डिपॉजिट- पोस्ट ऑफिस के अकाउंट से भी आधार नंबर लिंक करना अनिवार्य हो गया है। इसके लिए 31 दिसंबर 2017 तक का समय दिया गया है।

यूपी में 40 रुपए में बनता था डुप्लीकेट आधारकार्ड, 10 गिरफ्तार

म्यूचुअल फंड- म्यूजुअल फंड के निवेशकों को 31 दिसंबर 2017 तक इसे आधार से लिंक करना जरुरी है।

अगर चाहते हैं कि आपका मोबाइल नंबर चालू रहे, तो तुरंत करें ये काम



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yRgWDc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop