अमेरिका में सिख लड़के की पिटाई के मामले में सुषमा स्वराज ने मांगी रिपोर्ट - Khabar NonStop
नई दिल्ली। वाशिंगटन राज्य में एक सिख लड़के की कथित पिटाई की गई है। जिस पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास से इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।
सैन फ्रांसिस्को में 300 से ज्यादा iPhone 10 हुए चोरी
सुषमा स्वराज ने किया ट्वीट
I have seen news reports about the beating of a Sikh boy in US. I have asked @IndianEmbassyUS to send me a report on the incident.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) November 4, 2017
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर बताया है कि उन्होंने अमेरिका में भारतीय दूतावास से रिपोर्ट मांगी है। आपको बता दें खबरों के अनुसार वाशिंगटन राज्य में 14 वर्ष के एक सिख लड़के को उसके ही सहपाठी ने घूंसे मारे और उसे जमीन पर पटक दिया। सिख लड़के के पिता ने दावा करते हुए कहा है कि उसके बेटा भारतवंशी है इसलिए उसको निशाना बनाया गया। सुषमा ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने अमेरिका में सिख लड़के की पिटाई के बारे में खबरें देखी हैं। और उन्होंने अपने ट्वीट में ये भी बतोया है कि उन्होंने अमेरिका में भारतीय दूतावास से घटना के संबंध में रिपोर्ट भेजने के लिये कहा है। ’’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xZhm66
Comments
Post a Comment