sss

; //]]>

आनंद महिंद्रा ने सुबह-सुबह देखा एलियन? शेयर किया विडियो - Khabar NonStop

Anand Mahindra

नई दिल्ली। मशहूर उद्योगपति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के मालिक आनंद महिंद्रा अपने ट्वीट को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। उनके मजेदार ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किये जाते हैं। उन्होनें आज एक ऐसा ट्वीट किया है जिसे पढ़कर सभी हैरान हो गये। उनके ट्वीट के मुताबिक सुबह-सुबह ही महिंद्रा ने एलियन देख लिया।

आनंद महिंद्रा ने शेयर किया विडियो, लोग हुए भावुक

सुबह-सुबह ही देख लिया एलियन

आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में कुछ ऐसा लिखा है जिसे देखकर लगता है कि सुबह-सुबह महिंद्रा ने एलियन देख लिया। ट्वीटर पर उनका ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर आनद महिंद्रा को तरह-तरह की सलाह भी दे रहे हैं। आज सुबह योग करते हुए आनंद महिंद्रा ने यह ट्वीट किया है।

एक ट्वीट ने बदल दी ऑटो ड्राइवर की जिन्दगी, आनंद महिंद्रा को किया था टैग

ये है पूरा माजरा

रविवार सुबह योग करने के बाद आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट किया। उन्होनें ट्वीट में लिखा कि वे सूर्य नमस्कार करने के बाद बेहद खुश थे लेकिन यह विडियो देखते ही उनकी ख़ुशी गायब हो गयी। ट्वीट में उन्होनें जिस विडियो को शेयर किया है वह उन्हें किसी ने व्हाट्सऐप पर भेजा था। ट्वीट में विडियो के बारे में आनंद महिंद्रा ने लिखा, “ये दोनों आखिर हैं किस ग्रह से? ये दोनों धरती पर एलियन होने का सबूत है।”

आनंद महिंद्रा ने अपने ही कर्मचारी से मांगी माफी, जानें वजह

ऐसे ट्वीट के लिए मशहूर हैं महिंद्रा

आनंद महिंद्रा अपने ऐसे अंदाज के लिए मशहूर हैं। लोग उनके ऐसे ट्वीट को जमकर पसंद और शेयर करते हैं। एक बार आनंद महिंद्रा ने एक बच्चे का विडियो शेयर किया था। उनका यह विडियो भी काफी पसंद किया गया था। उन्होनें इस विडियो से प्रेरणा मिलने की बात कही थी। उन्होनें ट्वीट में लिखा था, “हले मैं इस वीडियो को देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। लेकिन, इस वीडियो ने मुझे नई हिम्मत दी। मुझे नहीं लगता कि इस वीडियो को देखने के बाद मैं ये शिकायत कर सकता हूं कि कोई काम मेरे लिए मुश्किल है।” आनंद महिंद्रा ने एक बार भारतीय चंपी मसाज का जिक्र करते हुए एक विडियो शेयर किया था। इस विडियो पर लोग हंस कर लोट-पोट हो गये थे।

फ्रास: प्रथम विश्वयुद्ध में शहीद भारतीय सैनिकों के अवशेष दफनाए जायेंगे आज



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AEfLV5

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop