शोध में हुआ खुलासा संक्रमण के रोगों से निजाद दिलाता है लहसुन - Khabar NonStop
सभी जानते हैं लहसुन बहुत हेल्दी होता है। रोजाना लहसुन खाना बहुत लाभदायक हो सकता है। हाल ही में हुए शोध में पता चला की लहसुन संक्रमण के रोगों से लड़ने में मददगार साबित होता है।
सीएसई की ‘बॉडी बर्डन’ रिपोर्ट ने बताया समोसा बर्गर से ज्यादा हेल्थी
एजोएन से होता है फायदा
बता दें की लहुसन में एजोएन की मात्रा अधिक पाई जाती है और जब यह एंटीबायोटिक के साथ इस्तेमाल किया जाता है तो एक प्रभावी दवा बनती है। शोधकर्ताओं ने रिसर्च में पाया है कि लहसुन बैक्टीरिया के संचार प्रणालियों में महत्वपूर्ण घटकों को नष्ट करने में उपयोगी होता है।
कैंसर से पहले शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, जाने इसके बचाव के बारे में
टिम होल्म का कहना
डेनमार्क में स्थित कोपेनहेगन विश्वविद्यालय के टिम होल्म ने बताया कि हम यह सोचते हैं कि इस तरीके से मरीजों का इलाज संभव है। सिस्टिक फाइब्रोसिस जैसे संक्रमण इससे दूर हो सकते हैं। उनकी टीम ने शोध में पाया है कि जिन दो तरह के बैक्टीरिया पर अध्ययन किया गया था, वो काफी महत्वपूर्ण हैं। इन दोनों का नाम स्टेफिलोकोकस ऑरियस और स्यूडोमोनस एरुगिनोसा है। टिम ने कहा कि वास्तव में ये दोनों दो अलग-अलग बैक्टीरिया के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इन दोनों तरह के बैक्टीरिया से लड़ने के लिए लहसुन काफी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ikSVNV
Comments
Post a Comment