शुभांगी बनीं इंडियन नेवी की पहली महिला पायलट - Khabar NonStop
इंडियन नेवी एकेडमी के पासिंग आउट परेड में भारतीय नौसेना को पहली महिला पायलट मिली। केरल के कन्नूर जिले में बुधवार को पासिंग आउट परेड में शुभांगी स्वरुप शामिल हुईं। शुभांगी को इंडियन नेवी में स्थायी कमीशन मिला है। शुभांगी को इंडियन नेवी में पायलट बनाया गया है। इस प्रकार से शुभांगी नेवी की पहली महिला पायलट बन गयीं है।
विमान में देरी से महिला ने मंत्री पर उतारा गुस्सा, सुनाई खरी खोटी
बरेली की रहनेवाली हैं शुभांगी
शुभांगी स्वरुप उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रहनेवाली हैं। शुभांगी इंडियन नेवी अकेडमी से पास आउट हुईं हैं। अब शुभांगी समुद्री तोही टीम में पायलट बन गयीं हैं। शुभांगी नौसेना का पी-8आई विमान उड़ाएंगी। इस पासिंग आवर परेड में भारतीय सेना के 329 कैडेट भारतीय तटरक्षक बल और दो विदेशी कैडेट्स, तंजानिया और मालदीव से एक-एक कैडेट शामिल थे। पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें सेना में शामिल किया गया।
जेपी एसोसिएट्स को सुप्रीमकोर्ट ने दिया ये आदेश
शुभांगी ने कहा ये
उत्तर प्रदेश के बरेली की शुभांगी स्वरूप ने भारतीय नौसेना में पहली महिला पायलट बनने के बाद कहा कि, “मैं जानती हूं कि यह सिर्फ एक रोमांचक मौका नहीं बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है।” अब वह हैदराबाद में वायु सेना अकादमी डुंडीगल में पायलट प्रशिक्षण से गुजर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद में करेंगे इवांका ट्रम्प की शाही मेजबानी
पिता हैं इंडियन नेवी के कमांडर
शुभांगी स्वरुप के पिता ज्ञान स्वरुप नेवी में कमांडर हैं। अब शुभांगी पायलट बनने के बाद नेवी की समुद्री गस्त उड़ा सकती हैं। शुभांगी स्वरूप के अलावा आस्था सहगल, रूपा ए. और शक्तिमाया एस. को नौसेना के आर्मामेंट इंस्पेक्शन ब्रांच में पहली बार शामिल किया गया है।
पहली जॉब में बिहार की इस लड़की को मिला 40 लाख का पैकेज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zihMos
Comments
Post a Comment