sss

; //]]>

मथुरा जंक्शन पर हुए हादसे में स्टेशन मास्टर निलंबित - Khabar NonStop

station masterसांसद बनीं अभिनेत्री हेमा मालिनी के साथ मथुरा जंक्शन पर एक हादसा हुआ था। जिसमें वो एक सांड़ के हमले में बाल-बाल बच गईं। बता दें की इस मामले में लापरवाही के आरोप में स्टेशन मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। वहीं रेलवे ने इस मामले की पूरी तहकीकात करने के सख्त आदेश दिए हैं।

पुलिस ने नहीं सुनी गुहार, युवती ने फांसी को लगाया गले

जानवरों के घुसने की समस्या का समाधान

गौरतलब है की इस मामले में स्टेशन पर आवारा जानवरों के घुसने की समस्या का समाधान नहीं निकालने पर स्टेशन मास्टर को शिकंजे में लिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे के मंडलीय व्यवसायिक प्रबंधक संचित त्यागी ने उस बात की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलने पर उत्तर रेलवे जोनल कार्यालय ने इसकी जांच कराई। इसमें रेलवे प्लेटफॉर्म पर जानवरों के खुलेआम घूमने के लिए स्टेशन मास्टर केएल मीणा को दोषी माना गया। उन्हें फौरन निलंबित कर दिया गया। साथ ही इस घटना की जांच का आदेश दे दिया गया।

बहराइच: अपराध निरोधक शान्ति व्यवस्था के क्रम में चला अभियान

क्या था पूरा मामला

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी मथुरा स्टेशन पर औचक निरीक्षण के लिए पहुंचीं थीं। उनके साथ कई सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे, जो सुरक्षाघेरा बनाए हुए थे। अचानक एक सांड़ उनकी ओर हमलावर अंदाज में आने लगा। ऐन वक्त पर एक युवक ने उसका ध्यान भटकाया और हेमा मालिनी बाल-बाल बच गईं। इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। एक पल को तो हेमा मालिनी भी घबरा गई थीं। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी है जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j2wrkx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop