पकिस्तान: सरकार का भारी विरोध, प्रदर्शनकारी भिड़े पुलिस से, लाइव कवरेज बैन - Khabar NonStop
पाकिस्तान। इस्लामाबाद और कराची समेत पाकिस्तान के कई अन्य शहरों में एक संगठन के प्रदर्शनकारी हिंसक झड़प कर रहे हैं। ये प्रदर्शनकारी लगातार बवाल कर रहे हैं। इस्लामाबाद और कराची में प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भी झड़प हुई है। लगातार हो रहे प्रदर्शन और झड़प के चलते सरकार ने टीवी पर इसके प्रसारण को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है।
मिस्र में मस्जिद पर आतंकी हमला, 235 लोगों की मौत
इलेक्शन एक्ट की कुछ बातों से शुरू हुआ प्रदर्शन
पाकिस्तान के एक इस्लामिक संगठन रसूल अल्लाह ने एक इलेक्शन एक्ट को लेकर प्रदर्शन शुरू किया था। बताया जा रहा है कि इलेक्शन एक्ट की कुछ बातों को लेकर संगठन ने यह विरोध प्रदर्शन शुरू किया था। विरोध प्रदर्शन के बाद इलेक्शन एक्ट की विवादित बातों को हटा दिया गया था।
आतंकी हाफिज सईद हुआ रिहा, फिर से आलापा कश्मीर राग
लगाये गए इलाइट पुलिस
पाकिस्तान सरकार ने इस हिंसक प्रदर्शन पर काबू पाने के लिए 8500 स्पेशल पुलिस फ़ोर्स के जवानों की तैनाती की है। पाकिस्तान के इस पुलिस फ़ोर्स को इलाइट पुलिस फ़ोर्स भी कहा जाता है। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे 150 लोगों को गिरफ्तार किया है। कुल 67 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घायलों में 27 आम नागरिकों के साथ कुछ पुलिस वाले भी शामिल हैं।
अमेरिकी नेवी विमान प्रशांत महासागर में क्रैश, 11 लोग थे सवार
फैज़ाबाद में 8 नवम्बर से हो रहे प्रदर्शन
पाकिस्तान के फैज़ाबाद में 8 नवम्बर से ही प्रदर्शन चल रहे है। यहाँ प्रदर्शन कर रहे लोग कानून मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। इस्लामाबाद पुलिस को इन प्रदर्शनकारियों से निपटने की जिम्मेदारी दी गयी थी। पुलिस को सरकार की तरफ से इसे ख़त्म करने के लिए एक समयसीमा भी दी गयी थी। कोर्ट ने फैजाबाद को खाली कराने का आदेश भी दिया था। इसके बाद पुलिस ने यहाँ के लोगों को भगा दिया है।
आतंक के लिए लंदन में अय्याशी, फंड के नाम पर पाक में मुजरा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zndBYR
Comments
Post a Comment