उपवास में बनाएं साबुदाना कबाब - Khabar NonStop
इस व्रत पर जरुर बनाएं साबुदाना कबाब, ये खास तौर पर उपवास की डिश है। जिसे व्रत करने वाले लोग बनाकर इसका सेवन करते हैं।
सामग्री
उबले आलू- 400 ग्राम, गाजर- 40 ग्राम, अदरक- 1 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च- 1 चम्मच, धनिया- 1 चम्मच कटा हुआ, साबूदाना- 170 ग्राम, सिंघाड़े का आटा- 90 ग्राम, मूंगफली का पाउडर- 60 ग्राम, काली मिर्च- 1 चम्मच, सेंधा नमक- 1 चम्मच।
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले आप पहले एक कटोरी में इन सभी सामग्री को डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर इस मिश्रण का एक छोटा-सा हिस्सा लेकर उसकी सिलेंडर जैसी शेप बनाएं। इसमें स्टिक डालकर सारे भाग को अच्छी तरह से दबाएं। उसके बाद एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और तेल में उस तैयार मिश्रण को सुनहरा भीरा और कुरकुरा होने तक भून लें। अब आपके साबूदाना कबाब तैयार है, इसे आप गरमा-गरम परोसें।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zFqEZL
Comments
Post a Comment