दीपिका का सिर काटने की बात करने वालों को सुनील ने दिया ये जवाब - Khabar NonStop
लंबे समय से विवाद का हिस्सा बनी रही पद्मावती को लेकर लोग पना-अपना मत दे रहे हैं। वहीं फिल्म इंडस्ट्री पूरी तरह से इस फिल्म के साथ खड़ी है। सलमान खान, दिया मिर्जा के बाद सुनील शेट्टी ने भी फिल्म के समर्थन में बयान दिया है।
वीडियो: रणवीर ने इस खास अंदाज में किया दीपिका को प्रपोज
सुनील शेट्टी का कहना
सुनील शेट्टी का कहना है की, संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर बहुत ही इज्जतदार लोग हैं। राजपूत एक ऐसी कौम है जिसके लिए हमारे अंदर बहुत सम्मान है। मैं मैंगलोर का हूं। खुद उसी कौम का हूं। मैं कहना चाहूंगा कि 100% उनका मकसद किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाना नहीं होगा। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि एक मौका देना चाहिए जहां ये फिल्म दिखाए जाए। वो लोग फिल्म देखें और फिर फैसला लें।”
सुनील ने किया दावा
सुनील शेट्टी ने कहा, ‘एक ऐसी फिल्म जो पेंटिंग की तरह बनाई गई है, उसमें मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि ऐसा कुछ नहीं होगा जिससे लोगों को खराब लगे, बुरा लगे। बल्कि जैसे की अरनव ने कहा कि ये एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर हर राजपूत गर्व महसूस करेगा कि उसकी कॉम ने, उसकी रानी ने कितना बड़ा बलिदान किया, अपनी कॉम के लिए और अपनी इज्जत के लिए। मुझे लगता है कि एक फिल्ममेकर और एक्टर्स को एक मौका तो दिया ही जाना चाहिए।
करीना कपूर ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइनर आउटफिट में बिखेरे जलवे
-कोई कहीं बैठकर कह रहा है कि मुझे दीपिका का सिर चाहिए… हम कौन सी दुनिया में रह रहे हैं… वो भी एक औरत है, वो भी किसी की बेटी है, किसी की बहन है, किसी की दोस्त है, इसलिए मुझे लगता है कि बोलने से पहेल भी सोचना बहुत जरूरी है कि हम किसे दुख पहुंचा रहे हैं। जैसा की मैंने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होगा फिल्म में जहां हमें शर्मिंदा होना पड़े।
-राजपूत हमारी, हमारे देश की शान है तो हमारी इंडस्ट्री ऐसा कोई भी काम क्यों करेगी जिससे हमारे देश के लोगों को दुख पहुंचे।’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2n8fBlR
Comments
Post a Comment