छेड़छाड़ से परेशान मां बेटी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग - Khabar NonStop
कानपुर। एक बार कुछ शोहदों के कारण मां-बेटी को अपनी जान से खिलवाड़ करने पड़े। हम बात कर रहे हैं इलाहाबाद से दिल्ली होकर उधमपुर जाने वाली इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस में सवार मां-बेटी चंदारी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से कूद गईं। बताया जा रहा है की दोनों ने छेड़खानी से परेशान होकर ऐसा कदम उठाया।
पीलीभीत-मुख्यमंत्री ने गंदगी देख जताई नाराजगी…
क्या है पूरा मामला
पश्चिम बंगाल की हावड़ा निवासी महिला और उसकी बेटी कालका एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही थीं। हावड़ा से चलते ही ट्रेन में शोहदों द्वारा छेड़छाड़ करने की बात आरपीएफ से की थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हावड़ा में ही पकड़ लिया था। शनिवार रात जब ट्रेन फतेहपुर के रसूलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो दोनों वहां उतर गईं।
आरपीएफ चौकी पर जवानों को बताया
आरपीएफ चौकी पर उन्होंने जवानों को बताया कि उनका बैग कालका मेल में छूट गया है। सूचना पाकर सेंट्रल स्टेशन पर उनके बैग को कानपुर आरपीएफ के जवानों ने उतार लिया। बाद में रसूलाबाद स्टेशन से उन्हें इलाहाबाद- ऊधमपुर एक्सप्रेस में बैठा दिया गया। ट्रेन जब चंदारी स्टेशन पर धीमी हुई तो मां बेटी उस पर से कूद गईं जिससे उन्हें मामूली चोट आई। वहां मौजूद आरपीएफ जवान दोनों को सेंट्रल स्टेशन ले आए।
बुलंदशहर- पुलिस ने पकड़ी 120 पेटी अरुणाचल प्रदेश की शराब
मां-बेटी ने लगाया आरोप
मां-बेटी का आरोप है कि हावड़ा से जब वह कालका एक्सप्रेस में सवार हुईं तभी से ही शोहदे उन्हें परेशान करने लगे। मजबूर होकर हम दोनों रसूलाबाद में ट्रेन से उतरकर उधमपुर एक्सप्रेस में सवार हुईं। उनका कहना है कि मनचले भी कालका एक्सप्रेस से उतर गए थे।
आरपीएफ इंस्पेक्टर राममोहन राय का कहना
आरपीएफ इंस्पेक्टर राममोहन राय का कहना है कि जांच के बाद यह पाया गया कि मां-बेटी की मानसिक हालत अच्छी नहीं है। मां-बेटी के साथ सफर कर रहे उनके रिश्तेदारों नजरुल और फारुख से मोबाइल फोन पर बात हुई है। दोनों ने बताया कि वे हावड़ा से साथ चले थे। मां-बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नही है। उत्तर मध्य रेलवेके मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल का कहना है कि दोनों शोहदे हावड़ा में ही पकड़ लिए गए थे।
CM योगी पहुंचे पीलीभीत, 3 बजे करेंगे प्रेसवार्ता
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yxAE2L
Comments
Post a Comment