कांग्रेस ने गुजरात में छोड़ा अपना नारा, थमा ‘विकास गांडो थयो छे’ का रथ - Khabar NonStop
गुजरात। इस बार का गुजरात चुनाव काफी दिलचस्प होता जा रहा है। सभी राजनैतिक दल अपना-अपना समीकरण मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसी बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी अपने अंतिम चरण के चुनाव प्रचार हेतु गुजरात में पहुँच गये हैं। राहुल गाँधी इस बार चुनाव में जातीय समीकरण साधकर फतह पाना चाहते हैं। अपने विजय रथ का सारथी उन्होनें गुजरात के पाटीदार समाज के युवा नेता हार्दिक पटेल और दूसरे समुदाय के लडके जिग्नेश को बनाया है। रविवार को राहुल बनासकांठा पहुँच गये हैं।
मेरा मुद्दा बीजेपी को हराना है, आरक्षण नहीं: हार्दिक पटेल
कांग्रेस ने छोड़ा अपना नारा
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने आज चुनाव प्रचार में अहम् भूमिका निभा रहे सोशल मीडिया के सारथियों से मुलाकात की। राहुल ने इस दौरान बताया कि उन्होनें अपने पुराने नारे को छोड़ दिया है। राहुल ने बताया प्रधानमंत्री मोदी के लिए उन्होनें इस नारे को छोड़ दिया है। प्रधानमंत्री ने अपनी गुजरात रैली में ‘मैं विकास हूँ, मैं गुजरात हूँ’ नारे का प्रयोग किया था। इसके बाद राहुल ने बताया कि कांग्रेस ने ‘विकास पागल हो गया है’ यानी ‘विकास गांडो थयो छे’ नारे को छोड़ दिया है।
इनके लिए बेहद खास होगा गुजरात चुनाव, सेक्स चेंज करवाकर बनीं लड़की
गौरतलब हो कांग्रेस ने इस नारे से बीजेपी को सोशल मीडिया पर जमकर घेरा था। सोशल मीडिया पर कुछ समय तक यह नारा ट्रेंड कर रहा था। उन्होनें बताया कि गुजरात के कांग्रेस प्रभारी को भी इस बारे में अवगत करा दिया गया है। राहुल ने कहा प्रधानमंत्री पद की गरिमा को बनाये रखने के लिए उन्होनें ऐसा किया है। राहुल ने कहा, ‘मैंने प्रधानमंत्री पद का अपमान न करने के निर्देश दिए। मैंने टीम को कहा कि हम वो नहीं करेंगे जो वो (मोदी जी) मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उनके लिए करते थे’।” उन्होंने कहा, ‘हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मोदी हमारे बारे में क्या कहते हैं लेकिन हम लक्ष्मण रेखा को कभी नहीं लाघेंगे। वह देश के प्रधानमंत्री हैं।’
गुजरात चुनाव: पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर मांगा फिर सेवा करने का मौका
गुजरात प्रभारी ने ये कहा
गुजरात कांग्रेस प्रभारी आशिक गहलोत ने कहा कि राहुल गाँधी ने उन्हें इस सम्बन्ध में अवगत करा दिया है। गहलोत ने कहा, “राहुल गांधी ने मुझे लिखकर निजी हमले नहीं करने के लिए कहा। जिसके बाद हमने अपनी टीम को ‘विकास गांडो थयो छे’ नारे का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए।”
कांग्रेस को ट्रैप करने बीजेपी उतारेगी एंकाउंटर कॉप
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hrsvJE
Comments
Post a Comment