sss

; //]]>

जहीर खान की रिसेप्शन पार्टी में जमकर नाचे विराट-अनुष्का, वीडियो वायरल - Khabar NonStop

Virat-Anushka

 

पूर्व क्रिकेटर जहीर खान और एक्ट्रेस सागरिका घाटगे की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के ताज महल पैलेस में सोमवार को रखा गया था। इस रिसेप्शन पार्टी में विराट कोहली अपनी कथित गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ शामिल हुए। इसके अलावा कई और सितारे भी इस पार्टी में नजर आये लेकिन सभी के आकर्षण का केंद्र विराट और अनुष्का ही थे।

इस पार्टी के दौरान विराट और अनुष्का ने साथ में ठुमके भी लगाये जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट-अनुष्का, जहीर-सागरिका के साथ जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो सभी को खूब पसंद आ रही है। बता दें कि, इस रिसेप्शन पार्टी में विराट ग्रे सूट में बेहद डैशिंग लग रहे थे, जबकि अनुष्का ग्रे और सिल्वर लहंगा चोली लुक में बेहद खुबसूरत नजर आयीं। वही, सागरिका ने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की हुई गोल्ड-क्रीम कलर की बनारसी लहंगा-चोली पहनी थी और जहीर ने सफेद चुड़ीदार के साथ डार्क ब्लू शेरवानी पहनी थी। सागरिका ने हैवी गोल्ड ज्वैलरी भी पहनी थी।इस पार्टी में बॉलीवुड से एक्ट्रेस सुष्मिता सेन, बीना काक, एक्टर अरशद वारसी नजर आए।

विराट की जगह रोहित शर्मा करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iZUPQU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop