घाटी में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ पर हुआ सेमिनार, बड़ी संख्या में छात्राओं ने लिया हिस्सा - Khabar NonStop
त्राल। आईसीडीएस त्राल के सहयोग से आज शासकीय गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल त्राल के परिसर में बेटी बचाओ, बेटी पढाओ विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। आंगनवाड़ी कर्मियों और छात्राओं ने बड़ी संख्या में संगोष्ठी में भाग लिया और संबंधित विषय पर प्रकाश डाला।
आतंकवादी के अंतिम संस्कार में हजारों लोग हुए शामिल
ये लोग थे उपस्थित
कश्मीर घटी में इस पहल में छात्राओं नें जमकर हिस्सा लिया। इस अवसर पर तमाम सरकारी अधिकारियों समेत अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर तला रियाज अहमद मलिक, जेईओ त्राल उपस्थित थे।
फारूक अब्दुल्ला ने सरकार पर साधा निशाना कहा वार्ताकार से कोई उम्मीद नहीं
क्या है बेटी बचाओ- बेटी पढाओ योजना
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (BBBP) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ,स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास की एक संयुक्त पहल के रूप में समन्वित और अभिसरित प्रयासों के अंतर्गत बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने [3] के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को की गई है और जिसे निम्न लिंगानुपात वाले 100 जिलों में प्रारंभ किया गया है। सभी राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों को कवर 2011 की जनगणना के अनुसार निम्न बाल लिंगानुपात के आधार पर प्रत्येक राज्य में कम से कम एक ज़िले के साथ 100 जिलों का एक पायलट जिले के रूप में चयन किया गया है।
कश्मीर में ‘वार्ताकार’ की नियुक्ति, बीजेपी की लोगों को गुमराह करने की साजिश
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zriKBR
Comments
Post a Comment