sss

; //]]>

पद्मावती की अभिनेत्री को दी नाक काटने की धमकी.. - Khabar NonStop

padmavati

फिल्म पद्मावती की मुश्किलें तो बढ़ ही रही हैं अब इस फिल्म को लेकर बयानबाजी और उग्र प्रदर्शन भी बढ़ने लगे हैं। अभी ताजा बयान में करणी सेना ने फिल्म में पद्मावती का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को नाक काटने की धमकी दी है। करणी सेना के राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष महिपाल मकराना ने कहा है कि, जिस तरह लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी थी, ठीक उसी तरह करणी सैनिक भी उनकी नाक काट सकते हैं।

दरअसल, ये धमकी दीपिका पादुकोण के उस बयान पर दी गयी है जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म हर हाल में रिलीज होगी। वहीं मेरठ से भी अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक सोम ने बृहस्पतिवार को फिल्म को लेकर विवादित बयान दिया है और कहा है कि फिल्म पद्मावती यदि रिलीज होती है तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने वाले को पांच करोड़ का नगद ईनाम दिया जाएगा। अभिषेक ने एक अख़बार के ज़रिये कहा कि, रानी पद्मावती हमारे गौरव, स्वाभिमान और क्षत्रिय मान्यताओं से जुड़ी हैं। लेकिन संजय लीला भंसाली ने फिल्म को काल्पनिक कथा से तैयार कर रानी पद्मावती का अपमान किया है। यदि फिल्म रिलीज हुई तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली को कोई नहीं बचा पायेगा। उन्होंने आगे कहा कि, क्षत्रियों का अपनी आन, बान और शान के लिए जीवन तक न्योछावर करने का इतिहास है। पद्मावती फिल्म भी हमारी आन बान और शान को ठेस पहुंचा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पद्मावती’ का ट्रेलर दिखाए जाने पर करणी सेना ने मॉल में की तोड़-फोड़



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ASkylE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop