बैंक की तुलना में पोस्ट आफिस में जल्दी डबल होगा आपका पैसा - Khabar NonStop
नई दिल्ली। हर कोई यह चाहता है कि उसका पैसा जल्द दोगुना हो जाए। इसके लिए लोग तरह-तरह की प्लानिंग भी करते हैं। अलग-अलग स्कीम में पैसा भी डालते हैं। लेकिन, किसी को भी ठीक से यह जानकारी नहीं होती कि पैसा कब, कहां और किस तरीके से डबल होग। सबसे तेज पैसा म्यूचुअल फंड में डबल होता है, लेकिन लोगों में यहां निवेश को लेकर विश्वास नहीं है। लोग शेयर मार्केट के रिस्क से भी दूर रहना चाहते हैं। ऐसे में विकल्प के तौर पर उनके पास सिर्फ बैंक या पोस्ट ऑफिस ही होता है। फिर भी लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि पैसा कहां जल्द डबल होगा पोस्ट ऑफिस में या बैंकों में। हम आपको बताते हैं कि अगर तुलना की जाए तो बैंक की तुलना में पोस्ट ऑफिस में पैसा जल्दी डबल होता है, यहां दो साल कम समय लगता हैं।
पाकिस्तान एयरलाइंस ने यात्रियों को रास्ते में उतार कर कहा आगे बस से जाओ
12 साल में डबल होता है बैंक FD में पैसा
लोग बैंक में FD कराते हैं। लोगों का पैसा 12 साल में डबल हो सकता है। इस वक्त SBI 5 से 10 साल की FD पर 6 फीसदी ब्याज देता है। इस ब्याज दर से निवेश किए गए 1 लाख रुपए 12 साल में दो लाख रुपए से कुछ ज्यादा हो जाएंगे।
10 साल में पोस्ट ऑफिस में डबल होगा पैसा
बैंक की तुलना में पोस्ट आफिस में पैसा 2 साल कम में डबल हो जाएगा। अगर आप पोस्ट ऑफिस में देखें तो असमें 5 साल की टाइम डिपाजिट में इस वक्त 7.6 फीसदी ब्याज है। टाइम डिपाजिट एक बार में अधिकतम 5 साल के लिए कराया जा सकता है। ब्याज के साथ जो भी पैसा मिले उसे अगर दोबारा जमा कराया जाए तो 10 साल में पोस्ट ऑफिस में निवेश डबल से ज्यादा हो जाएगा।
पोस्ट ऑफिस में किसान विकास पत्र में पैसा 9 साल और 7 माह में डबल हो जाएगा। पोस्ट ऑफिस 1000, 5000, 10,000 और 50,000 रुपए के KVP जारी करता है। इसमें कोई सीमा नहीं है अधिकतम जमा की। अगर आप चाहें तो जरूरत पड़ने पर ढाई साल बाद इसमें निवेश को निकाला भी जा सकता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j2wsVw
Comments
Post a Comment