अगर कोई कुत्ता भौंक रहा है तो उसके भौंकने देना चाहिए: हासन के लिए बोले स्वामी - Khabar NonStop
कमल हासन वो नाम है जो साउथ की फिल्मों मे गूंजता है। साउथ के कई लोगों के लिए कमल हासन एक देवता से कम नहीं है। साउथ में हर जगह कमल हासन का ही नाम सुनाई देता है। पर कुछ दिनों से कमल हासन का नाम राजनीति में भी जोरों सोरों से सुनाई दे रहा है। काफी दिनों से कमल हासन कई मुद्दों पर बोलते हुए दिखाई दिए हैं। कमल हासन ने दक्षिणपंथी विचारधारा को मानने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए एक बयान दिया था जिसकी बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने निंदा की है।
स्वामी भी आए अब आधार के विरोध में, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बताया खतरा
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा
एक्टर कमल हासन के बयान पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम ने काभी कुछ कहा इतना ही नहीं उन्होंने कमल हासन के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। सुब्रमण्यम स्वामी ने बयान दिया कि है कि “अगर कोई कुत्ता भौंक रहा हैं तो उसके भौंकने देना चाहिए, उस पर केस नहीं करना चाहिए”। सुब्रमण्यम स्वामी यहीं नहीं रुके आजतक से बात करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि कमल हसन ईमानदार व्यक्ति नहीं हैं और न ही निष्पक्ष हैं। अगर निष्पक्ष होते तो एनआईए को जाकर बताते या शिकायत दर्ज करवाते, लेकिन उन्होंने यह नहीं किया।
कमल हासन ने दिए राजनीति में उतरने के संकेत
दक्षिणपंथी राजनीति करने वालों पर साधा था निशाना
कमल हासन ने दक्षिणपंथी राजनीति करने वालों पर निशाना साधते हुए ने कहा कि पहले दक्षिणपंथी हिंदू लोग हिंसा में शामिल नहीं होते थे, वे अपने विरोधियों का तर्कों के आधार पर विरोध करते हुए शास्त्रार्थ करते थे। लेकिन, अब वे जो करते हैं, उसमें बल प्रयोग होता है। उनकी पुरानी रणनीति हार गई। कमल हासन ने ये भी कहा कि, ‘अब उन्होंने हिंसा फैलाना शुरू कर दिया है।’ इतना कहने के बाद भी कमल हासन नहीं रुके और उन्होंने कहा, ‘ दक्षिणपंथी हिंदू आतंकवाद की बात कहने वाले लोगों को चैंलेज नहीं कर सकते हैं, क्योंकि आतंक हिंदू कैंप में भी पहुंच गया है। इस तरह की आतंकी गतिविधियां किसी तरह उन्हें मदद नहीं करने वाली.’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xNADqK
Comments
Post a Comment