सूरत: पाटीदारों के गढ़ में बीजेपी प्रत्याशी ने विशाल रैली के साथ भरा नामांकन - Khabar NonStop
सूरत। गुजरात के सूरत शहर को पाटीदारों का गढ़ समझे जाता है। सोमवार को सूरत में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुमार कनानी ने विशाल जुलूस के साथ नामांकन भरा। कनानी पर्चादाखिल करने बीजेपी समर्थकों की भारी भीड़ और पुलिस बंदोबस्त के साथ पाटीदार बहुल सरथाना और वरछा से गाजे-बाजे के साथ गए।
सोनिया: पीएम मोदी में नहीं है संसद का सामना करने का साहस
घुसने तक नहीं देते थे पाटीदार
इससे पहले इस इलाके में पाटीदार बीजेपी के कार्यकर्ताओं को घुसने तक नहीं देते थे। इतना ही नहीं सूरत में कई जगहों पर तो बैनर टांग दिए गए थे कि बीजेपी के लोग हमारे इलाके में अपनी गारंटी पर ही घुसे। कनानी ने कहा, जीत मेरी होगी, मुझे पूरा विश्वास है। कांग्रेस प्रत्याशी को मैं बड़े अंतर से मात दूंगा।’
मिनी ट्रक पर सवार कन्नानी
मिनी ट्रक पर सवार होकर कन्नानी इस इलाके से गुजरे। भारी भीड़ के कारण कई जगहों पर जाम लग गया। किसी प्रकार के बवाल को रोकने के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी नामांकन जुलूस के साथ चल रहे थे। गुजरात में पहले चरण के मतदान नौ दिसंबर को होगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zkdf9a
Comments
Post a Comment