सीएम रुपाणी के विरोध के बाद कांग्रेस ने डिलीट किया विवादित ट्वीट - Khabar NonStop
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस की यूथ इकाई केऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक विवादित ट्वीट किया गया था जिसे बवाल के चलते डिलीट कर दिया गया।
AIR INDIA ने ली INDIGOकी चुटकी, ट्विटर पर किया विज्ञापन जारी
दरअसल, मंगलवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के ऑनलाइन मैगजीन ‘युवा देश’ के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी का मजाक उड़ाया गया था। इस ट्वीट में मैग्जीन ने एक फोटो भी शेयर किया था जिसमें पीएम नरेंद्र के साथ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
इस फोटो में पीएम मोदी पर चाय बेचने को लेकर तंज कसा गया है। इस ट्वीट के बाद गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी नेनाराजगी जाहिर करते हुए कहा, ‘यूथ कांग्रेस का गरीब विरोधी ट्वीट देश के गरीबों के प्रति उनकी सोच को दिखाता है। क्या राहुल गांधी इसका समर्थन करेंगे?’ हालांकि, सीएम रुपाणी के विरोध के बाद इस ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।
This blatantly classist and anti-poor Tweet by the Youth Congress shows their mindset towards India’s poor. Does Crown Prince @OfficeOfRG support this? https://t.co/gOqRqWIfL4
— Vijay Rupani (@vijayrupanibjp) November 21, 2017
वहीं, इस विवाद के बाद कांग्रेस ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा है कि हमारी पार्टी इस तरीके के मजाक को रिजेक्ट करती है। नीतियों और विचारों पर मतभेद अलग बात है, लेकिन कांग्रेस की संस्कृति प्रधानमंत्री और सभी राजनीतिक विरोधियों का सम्मान करने वाली है।
35 हजार शब्दों में लिखा गया ट्वीट, दो लड़कों ने जाल में फंसाया ट्विटर को
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Bb3wiT
Comments
Post a Comment