sss

; //]]>

केतन पटेल ने हार्दिक पटेल का साथ छोड़ किया बीजेपी ज्वाइन - Khabar NonStop

ketan mehtaगुजरात। गुजरात की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले बहुत उथल-पुथल होती दिखाई दे रही है। हम बात कर रहे है पाटीदार पार्टी नेता हार्दिक पटेल की जो बीच में फंसते नजर आ रहे हैं।

गुजरात चुनावः पाटीदार नेताओं ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

आरक्षण की मांग पर कांग्रेस का रुख

वहीं कांग्रेस ने पाटीदारों की आरक्षण मांग पर अपना रुख स्पष्ट नहीं किया है, वहीं दूसरी तरफ हार्दिक के करीबी लगातार बीजेपी के पाले में जा रहे हैं। इस बीच शनिवार को पाटीदार आंदोलन के प्रसिद्ध नेता रहे केतन पटेल शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं।

हार्दिक के करीबी थे केतन

केतन पटेल एक वक्त में हार्दिक पटेल का साया माने जाते थे। आरक्षण आंदोलन के दौरान वो हार्दिक के आस-पास नजर आते थे। जबकि बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए थे। केतन पर राजद्रोह का मामला दर्ज था। जिसके बाद वो हार्दिक के खिलाफ गवाह भी बने। अब केतन बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। ये हार्दिक के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है।

कांग्रेस को पाटीदार नेताओं ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

पहले भी ये नेता हुए है शामिल

बता दें की इससे पहले हार्दिक के बेहद करीबी रेशमा पटेल और वरुण पटेल ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। इन नेताओं ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद हार्दिक पर पटेल समाज के साथ गद्दारी करने का आरोप लगाया था। इन दोनों के अलावा चिराग पटेल और महेश पटेल भी पाटीदारों को छोड़ बीजेपी के साथ जा चुके हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Ab7hHO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop