दिल्ली का मौसम हुआ सुहाना, बारिश ने किया प्रदूषण का असर कम - Khabar NonStop
दिल्ली। शनिवार तड़के दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी से मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। जिसके बाद दिल्ली एनसीआर के लोगों को बड़ी राहत मिल है। एनसीआर में देर रात धीरे-धीरे रिमझिम-रिमझिम बारिश हुई। जिसके चलते ठंड बढ़ गई।
केतन पटेल ने हार्दिक पटेल का साथ छोड़ किया बीजेपी ज्वाइन
नोएड़ा के इलाकों में भी बारिश
नोएडा के कई इलाकों में शनिवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। मौसम के बदलते इस मिजाज से ठंड बढ़ गई है। बारिश से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट दर्ज की गई है वहीं दूसरी तरफ लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं की वजह से दिल्ली में कोहरा बढ़ने की संभावना कम हो गई है।
प्रदूषण हुई कम
हवा की रफ्तार भी 8 से 13 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। इसकी वजह से प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आ गई है। तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। दिल्ली में फिलहाल आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश के आसार हैं।
गुजरात चुनावः पाटीदार नेताओं ने आरक्षण को लेकर कांग्रेस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
मौसम विभाग का कहना
एयर क्वालिटी इंडेक्स में प्रदूषण का स्तर दिल्ली के आनंद विहार इलाके में 260, पंजाबी बाग में 251 में सिरी फोर्ट में 236, शादीपुर में 214 नापा गया। 20 नवंबर के बाद न्यूनतम तामपान 10 डिग्री तक जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 23 नवंबर तक अधिकतम तापमान भी 21 डिग्री तक हो सकता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWc5fY
Comments
Post a Comment