ब्लू व्हेल के बाद आया ये खतरनाक गेम, मांगता है न्यूड फोटो - Khabar NonStop
बीते लंबे समय में ब्लू व्हेल गेम नें दुनियाभर में आत्महत्या की घटनाओं को बढ़ावा दे दिया था। इस गेम के चलते भारत में भी कई बच्चों ने अपनी जान दें दी। इसी के चलते एक बार फिर एक अजीबो-गरीब गेम सामने आया है। इस गेम का नाम ‘डेयर एंड ब्रेव’ है।
50 शेफ ने 918 kg खिचड़ी पकाकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
डेक्कन क्रोनिकल की मानें तो
इसमें खेलने वाले आपस में डेयर के तौर पर कुछ टास्क पूरा करने को देते हैं और हारने वाले को अपनी न्यूड तस्वीर साझा करनी होती है। कुछ समय पहले ये गेम सामने तब आया जब मुंबई पुलिस ने 20 वर्षीय लड़के को नाबालिग लड़की से अश्लील तस्वीर मांगने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया।
यूएस से हुई गेम की शुरुआत
इस गेम की शुरुआत इसी साल ही यूएस में हुई। अगस्त में ये ट्रेंड करने लगा लेकिन ब्लू व्हेल गेम की चर्चाएं ज्यादा होने की वजह से ये प्रकाश में नहीं आ पाया। ये गेम यंगस्टर्स के क्लोज़ ग्रुप में केवल इनविटेशन पर खेला जाता है। इस गेम ने अभी-अभी भारत में दस्तक दी है।
प्रधानमंत्री जी! चाइना से मेट्रो लेकर कैसे होगा चलेगा मेक इन इंडिया?
पहले भी आ चुका है ऐसा गेम
इस तरह का पहले भी एक गेम आ चुका है, ये गेम पुराने गेम ट्रूथ और डेयर की तरह ही है, लेकिन इसमें ट्रूथ गायब है और केवल डेयर के लिए जगह है। दो प्लेयरों वाले इस गेम में प्लेयर्स आपस में डेयर पूरा करने के लिए कहते हैं और हारने वाले को विजेता की मनमुताबिक इच्छा पूरी करनी होती है। इस गेम में आमतौर पर अश्लील तस्वीर या वीडियो की ही डिमांड की जाती है। इस मामले में 23 वर्षीय लड़के को नाबालिग के साथ इसी तरह के कंटेट के लेनदेन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। लड़के के खिलाफ पोस्को और आई एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hbLt6T
Comments
Post a Comment