इस अभिनेत्री ने इरफ़ान खान को बना दिया कोचिंग इंस्टिट्यूट - Khabar NonStop
फिल्म ‘करीब करीब सिंगल’ के निर्माताओं ने फिल्म के लिए विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया। जिसमें कई फिल्मीं हस्तियों के साथ साथ फिल्म की निर्माता और इरफ़ान खान की पत्नी सुतापा और फिल्म की अभिनेत्री पार्वती भी नज़र आई। कार्यक्रम में मीडिया से बात करने के दौरान पार्वती ने इरफ़ान खान को कोचिंग इंस्टिट्यूट का नाम दे दिया।
करिश्मा शर्मा ने कराया अब तक का सबसे हॉट फोटोशूट
इरफ़ान खान ने कला बनाई हॉलीवुड तक पहचान
अभिनेता इरफ़ान खान ने अपने कला की छाप सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरे हॉलीवुड में छोड़ी हैं। वही अभिनेत्री पार्वती अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म करीब करीब सिंगल से कर रही हैं। जब उनसे मीडिया ने सवाल पूछा कि इरफ़ान के साथ काम करने का आपका अनुभव कैसा रहा तो उन्होंने कहा, “मुझे उनके साथ काम करने में बहुत कुछ सीखने को मिला और ऐसा नहीं लगता कि हम एक्टिंग करने जा रहे हैं ऐसा लगता हैं “एक्टिंग स्कूल” जा रहे हैं इतना कुछ सीखने को मिलता है उनसे। उनके साथ फिल्म को शूट करते वक़्त मैं बहुत उत्साहित रहती थी।
मलाइका-अरबाज ने एक साथ मनाया बेटे अरहान का बर्थडे
अभिनेता इरफ़ान का कहना
फिल्म की कहानी बताते हुए अभिनेता इरफ़ान ने कहा, “फिल्म ऐसे प्रेम कहानी पर आधारित नहीं की आपको साथ जीना और मरना दिखाएगी। बल्कि हमने फिल्म में जीना सिखाया हैं। यह एक पारिवारिक फिल्म हैं जिसे पूरा परिवार एक साथ बैठकर देख सकता हैं। और फिल्म को देखने के बाद सबके चहरे पर छोटी सी मुस्कान आ जाएगी।
तनूजा चंद्रा द्वारा निर्देशित फिल्म में इरफ़ान खान और पार्वती मेनन प्रमुख भूमिका में नज़र आएँगी।
शुक्रवार को फिल्म सिनेमा घरो में रिलीज हो रही हैं
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yklZri
Comments
Post a Comment