बुलंदशहर: ‘सर्वश्रेष्ठ दान है रक्त दान’ - Khabar NonStop
बुलंदशहर। अनूपशहर। दुर्गाप्रसाद बलजीत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अनूपशहर में बुलंदशहर चैरिटेबल ब्लड बैंक के सौजन्य से रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
प्रबंध समिति सचिव डा.केपी सिंह की अध्यक्षता व सीमांत दुबे के संचालन में मुख्यअथिति पुलिस क्षेत्राधिकारी मनीष यादव द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किये गये कार्यक्रम में डा.केसी गौड, सुरभि शर्मा, दीपका चौधरी, सुशील चौधरी, साहिल कुमार, एकांश गुप्ता, मयूर गौड, प्रशांत कुमार, नितिन शर्मा, गिरीश शर्मा, सोमेश राघव, काजल, पूजा गोस्वामी, नेहा गौतम, वंदना सिंह, ललित राघव, श्वेता, जलज त्यागी, कमल शर्मा, हितेश कुमारी, अनुराधा, प्रतीक कुमार आदि ने कार्यक्रम की महत्वता को समझते हुए रक्तदान किया।
भाकियू कार्यकर्ता व संत निरंकारी आश्रम के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
प्राचार्य डा.यूके झा ने रक्तदान की आवश्यकता व महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्तदान करने का आह्वान किया। डा.केपी सिंह ने रक्तदान को सर्वश्रेष्ठ दान बताया। इस अवसर पर बुलंदशहर चैरिटेविल ब्लड बैंक के डा.चंदवीर तौमर, डा.पीके त्यागी, डा.केसी गौड, डा.सुनीता गौड, डा.भुवनेश वाष्र्णेय आदि ने भी रक्तदाताओं का मार्गदर्शन किया।
शरीर सौष्ठव में गौरव को स्वर्ण, पावर लिफ्टिंग में करन को मिला कांस्य
बुलंदशहर चै.चरण सिंह विश्वविद्यालय की गाजियाबाद एमएमएस कॉलेज में आयोजित महिला व पुरूष अंतर महाविद्यालय पावर लिफ्टिंग व शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में दुर्गाप्रसाद बलजीत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय अनूपशहर के शरीर सौष्ठव (70किग्रा) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे, गौरव कुमार बीएससी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया व पावर लिफ्टिंग (74किग्रा) प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पर रहे, करन कुमार बीएससी ने कांस्य पदक प्राप्त किया है। महाविद्यालय में आगमन पर प्रशिक्षक सीमांत दुवे व दोनों पदक विजेताओं का प्राचार्य डा.यूके झा व प्राध्यापकगण व स्टाफ द्वारा अभिनंनदन किया गया।
बाँदा: सिंचाई मंत्री ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hs4Tkx
Comments
Post a Comment