sss

; //]]>

जानिए घर बैठे मैनीक्योर करने का आसान तरीका - Khabar NonStop

manicureहर महिला के शरीर में चेहरे का बाद लोग सबसे पहली नजर हाथों पर डालते है। हर महिला या लड़की चाहती है की उसके हाथ खूबसूरत दिखे।तो हाथों की उचित देखभाल और त्वचा में कसाव लाने के लिए समय-समय पर मैनीक्‍योर कराना बहुत जरूरी है। लेकिन बार-बार पार्लर जाने से आप कतराते है। तो क्यों न घर पर ही आप पार्लर वाला काम कर ले। जी हां आइए आज हम आपको बताते हैं की घर पर हाथों का मैनीक्योर कैसे करें।

दही के इन फायदों से अंजान है आप

manicure

सामग्री

हल्‍का गुनगुना सोपी पानी, एक्सफॉलाईटिंग क्रीम, नेल ब्रश, ऑलिव ऑयल या माइश्‍चराइजर, नेलकटर, नेल फाइलर, क्यूटिल्स निकालने के लिए।

ऐसे करें घर बैठे मैनीक्योर

-आप सबसे पहले नाखूनों पर लगे नेल पेंट को रिमूवर के जरिए साफ करें। ऐसिटोन युक्‍त रिमूवर का प्रयोग ना करें क्योंकि यह नेल पेंट को साफ करने के साथ नाखूनों को नुकसान भी पहुंचाते हैं।

manicure

-नाखूनों को काटते समय ध्यान रखें उन्‍हें बिल्कुल छोटा ना करें। उन्हें इस प्रकार काटें कि कम से कम सफेद हिस्सा दिखाई दे।

-काटने के बाद अपने नाखूनों को क्रिस्टेल ग्लाबस फाईल से ही फाईल करें।

-आपको जैसा भी नाखूनों का शेप पसंद है उस प्रकार से नाखूनों का शेप दें।

दमदमाती त्वचा के लिए लगाएं रेड वाइन फेस पैक

manicure

-हल्के गर्म पानी में माइल्ड शैंपू मिला लें। कुछ देर हाथों को उसमें डुबोकर रखें। नाखूनों को साफ करने के लिए एक अच्छे ब्रश का इस्तेमाल करें।

-अगर नाखूनों में दाग गहरा हो तो उसे साफ करने के लिए पानी में नमक और शैम्पू डाल कर दोबारा साफ करें।

-सूखे हुए नाखूनों पर क्यूटिल्स क्रीम लगाएं। इसके साथ ही क्यूटिल निकालने वाले यंत्र का प्रयोग करें। क्यूटिल्स को निकालते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

कच्चे दूध के इतने फायदे की हैरान कर देंगे आपको

manicure

-हाथों की त्वचा कोमल होती है इसलिए माइल्ड स्क्रब का प्रयोग करना चाहिए। इससे हाथों की डेड स्कीन हट जाती है।

-अब स्क्रबिंग के बाद हाथों को स्‍वच्‍छ पानी से धो लें और साफ तौलिए से हाथ को पोंछ लें। अब हैंड क्रीम की मदद से हाथों पर मसाज करें।

-अब आप अपने हाथों में नेल पॉलिश लगा सकते हैं। और स्वयं महसूस करिए की आपके हाथों में कितना फर्क महसूस हो रह है।

पीठ के मुहांसों से पाएं छुटकारा

manicure

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zxWS5I

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop