ग्रामवासियों की समस्याओं का होगा समाधान - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। शासन द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं ग्राम पंचायत विकास योजना (जी0पी0डी0पी0) के तहत ग्राम पंचायतों में जो विकास कार्य सम्पन्न किये गये है उनकी स्थलीय समीक्षा हेतु एवं ग्रामवासियों की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई कर उनका मौके पर समुचित समाधान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ0 रोशन जैकब द्वारा प्रत्येक शनिवार को जनपद के किसी एक विकास खण्ड के एक गांव में जाकर अपना गांव शिविरों का आयोजन 9 दिसम्बर 2017 से प्रारम्भ करते हुए जनपद के विकास खण्ड जहांगीराबाद के एक गांव का चयन करते हुए शिविर का आयोजन किया जायेगा।
पुंछ: सड़क हादसे में 3 की मौत, 8 घायल
स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्य
इन शिविरों में योजनाओं के जनपद स्तरीय अधिकारीगण प्रतिभाग करें। इन शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक किया जायेगा। शिविरों में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, ग्राम पंचायत निधि, राज्य वित्त एवं 14वें वित्त से कराये गये निर्माण कार्य, प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाडी, राज्य पोषण मिशन, स्वास्थ्य विभाग एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन आदि योजनाओं के तहत ग्राम में कराये गये कार्यो की समीक्षा की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी जसजीत कौर अपना गांव कार्यक्रम की प्रभारी नामित की गई है तथा इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का अनुश्रवण कर सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण से निस्तारण सुनिश्चित करायेंगी।
सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iqOHBc
Comments
Post a Comment