sss

; //]]>

सीएम योगी के दावे हवाई, पुलिसिया संरक्षण में चलता है अवैध खनन का धंधा - Khabar NonStop

mining business

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के सीएम भले ही खनन पर रोक लगाने की रट लगा रहे हों लेकिन मीडिया के खुफिया कैमरे मे रात 11 बजे जो तस्वीरें कैमरे मे कैद हुई हैं वोसीएम के दावों की धज्जिया उड़ा देंगी। सरकारी दावों में खनन पर रोक भले ही लग गयी हो लेकिन यहा कोई भी प्रतिबंध नही है। देर रात 11 बजे खनन माफियाओं को मीडिया के कैमरे में कैद किया गया।

बरेली से चोरी हुई 6 मोटरसाईकिल सहित दो शातिर गिरफ्तार

देर रात शुरू होता है अवैध खनन का कारोबार

सीएम के दाबो की धज्जिया पीलीभीत पुलिस की निगरानी मे उड़ती नजर आ रही हैं। मामला पीलीभीत के थाना बिलसण्डा से जुड़ा है। यहाँ देर रात खनन का काला कारोबार धड़ल्ले से चलता है। आपको बता दे यहा रात मे ट्रैक्टर, ट्राली से बड़े पैमाने पर खनन होता है। अवैध खनन का धंधा पुलिस की मिली-भगत से जोरों से फल-फूल रहा है। सवाल यह है कि सरकार चाहे लाख रोक लगाए लेकिन धंधा करने वाले और करवाने वाले बीच का रास्ता निकाल ही लेते हैं। दिन का उजाला या रात का अंधेरा इन खनन वालों को किसी का भी डर नहीं रहता, क्योंकि थाना बिलसण्डा पुलिस का संरक्षण इन लोगों को प्राप्त है। खनन माफिया बिलसण्डा थाने की नदी मार पगार के निटुरा घाट पर खनन का काला कारोबार चलाते हैं।

यातायात व्यवस्था के मामले पर पुलिस सख्त, जारी किया नोटिस

पुलिस दे रही माफियाओं को संरक्षण

मीडिया ने सीओ बीसलपुर प्रबीण मलिक से खनन के बारे मे पूछना चाहा तो साहब ने कैमरे के सामने बोलने से अपने हाथ खड़े कर लिये। बाद मे साहब भी बाते बताने लगे। इनका कहना कि अगर विडियो आपने बनाया या आपको पता था तो आपने पुलिस को सूचना क्यो नही दी। ऐसे तो विडियो कही का भी हो सकता है हम इसकी पुष्टि नही करते है। पुलिस को सूचना दे उसके बाद छानबीन करके बताया जायेगा। लेकिन सवाल यह है कि जब बिलसण्डा थाने की पुलिस ही खनन माफियो को बढ़ावा देती हो तो फिर बिलसण्डा पुलिस क्यो खनन माफियाओं को पकड़े।

केरल में हो रहीं निर्मम हत्याओं का विरोध कर किया धरना प्रदर्शन



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AmTzys

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop