sss

; //]]>

तो क्या वर्ल्ड बैंक की रैंकिंग थी पहले से फिक्स! - Khabar NonStop

EaseOfDoingBuisness

नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक की ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ रिपोर्ट आने के बाद बीजेपी नेता मोदी सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। इस रिपोर्ट के आने के बाद कहा जा रहा है कि भारत में कारोबार करना अब आसान हो गया है। भारत की रैंकिंग अब 30 पायदान सुधरकर 100वें स्थान पर पहुँच गयी है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि हमारा प्रयास देश को 50 रैंक के अन्दर लाने का है। इसके लिए तमाम जानकर बीजेपी सरकार की तमाम नीतियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हालांकि वर्ल्ड बैंक ने भी भारत सरकार की तमाम नीतियों का अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है। इस सबके बीच कांग्रेस पार्टी रिपोर्ट आने के बाद से ही बीजेपी पर निशाना साधने में जुट गयी है। कांग्रेस के तमाम नेता सरकार और बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं।

वर्ल्ड बैंक ने दी रिपोर्ट: भारत में बिज़नेस करना हुआ आसान, ये हैं 5 खास बाते

कांग्रेस प्रवक्ता ने सरकार को घेरा

कांग्रेस की तरफ से बीजेपी पर हमले की इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने केंद्र सरकार पर वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट को लेकर सवाल दागे हैं। सिंघवी ने तो इसे फिक्स गेम करार दिया। उन्होनें कहा कि रैंकिंग को फिक्स कर बीजेपी असलियत को छिपाने की कोशिश कर रही है। लेकिन असलियत छिपाई नहीं जा सकती। उन्होनें ट्विटर के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा। सिंघवी ने ट्विटर पर लिखा, “यदि आधारभूत चीजों में ही दिक्कत होगी तो ऐसी कोई भी रैंकिंग वास्तविकता को झुठला नहीं सकते।”

आधार के गलत प्रयोग को रोकें, आधार को लॉक कर ऐसे करें खुद को सेफ

राहुल गाँधी ने भी ट्वीट कर कसा तंज

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने वर्ल्ड बैंक की इस रिपोर्ट को लेकर बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। राहुल ने कहा कि बीजेपी इसे लेकर अपनी पीठ थपथपा रही है, लेकिन असलियत कुछ और ही है। उन्होनें ट्वीट करके कहा कि, ”ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस की हकीकत सबको मालूम है, खुद को खुश करने के लिए जेटली जी ख्याल अच्छा है।” राहुल ने गुजरात रैली के दौरान भी कहा था कि मोदी जी गरीबों की नहीं सुनते और जेटली जी विदेशियों की बात मानते हैं।

गुजरात। BJP वाली सीटों पर बढ़ गए वोटर्स विशेषज्ञों को हुआ शक

संबित पात्रा ने राहुल को लिया आड़े हाथों

राहुल गाँधी के ट्वीट के बाद तमाम बीजेपी नेताओं ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अरुण जेटली ने राहुल गाँधी और कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि, “यूपीए और एनडीए सरकार में सिर्फ इतना अंतर है कि ईज़ ऑफ डूइंग करप्शन की जगह ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस ने ले ली है।” बीजेपी के प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने भी राहुल गाँधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल को यह समझ में नहीं आएगा। क्योंकि पहली भारत ने ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ की रैंकिंग में ऐतिहासिक छलांग लगाई है।

अब खिचड़ी होगी भारत का राष्ट्रीय भोजन, 4 नवंबर सरकार करेगी घोषणा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hwCQRq

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop