sss

; //]]>

आतंकवाद और भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं: सऊदी मंत्री - Khabar NonStop

 

saudiसउदी अरब। जहां एक तरह सभी देशों में अपने देश को ज्यादा से ज्याद विकसित करने की होड़ लगी हुई है। वहीं दूसरी ओर ज्यादातर देश आतंकवाद और भ्रष्टाचार से भी लड़ रहे हैं। इसी बीच सऊदी अरब के विदेश मंत्री अब्देल बिन अहमद अल-जुबेर ने अपने भाषण के दौरान आतंकवाद और भ्रष्टाचार दोनों को चेतावनी जी है।

काबुल: स्थानीय टीवी चैनल के ऑफिस पर आतंकी हमला

अहमद अल-जुबेर का कहना

अहमद अल-जुबेर ने कहा है कि उनका देश भ्रष्टाचार और आतंकवाद को जरा भी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने इन अटकलों को खारिज किया कि प्रिंस और मंत्रियों की गिरफ्तारी सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान की सत्ता पर पकड़ मजबूत करने के लिए की गई है।

आतंकवाद को लेकर ये है नीति

अब्देल ने कहा, ‘आतंकवाद को लेकर सऊदी अरब की जीरो टॉलरेंस की नीति है और अब भ्रष्टाचार को लेकर भी जीरो टॉलरेंस की नीति है।’ सऊदी अरब शासन भ्रष्टाचार, बर्बादी और कुप्रबंधन के मुद्दों को बहुत ही गंभीरता से लेता है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारियों के मामले में भ्रष्टाचार विरोधी समिति जांच और पूछताछ करेगी। जांच पूरा होने के बाद सभी को इसका कारण पता चल जाएगा।

सब तरीके हुए फेल, अब बांग्लादेश कराएगा इनकी नसबंदी

2030 तक समाज का आधुनिकीकरण

अब्देल ने कहा कि सऊदी अरब की अर्थव्यवस्था में विविधता लाने, 2030 तक समाज का आधुनिकीकरण करने और विकास दर बढ़ाने की योजना के अनुरूप ही ये गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने इस बात को खारिज किया कि गिरफ्तारियों से संभावित निवेश टल सकता है। उन्होंने कहा कि हम निवेशकों को अपनी व्यवस्था के प्रति भरोसा दिलाना चाहते हैं।

4 नवंबर को 11 प्रिंस हुए थे गिरफ्तार

अब वे स्वतंत्र रूप से सऊदी अरब की किसी कंपनी में निवेश कर सकेंगे। और बेहतर सौदे के लिए कोई व्यक्ति अपने प्रभाव या पद का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। चार नवंबर को सऊदी अरब के खरबपति प्रिंस अल वालीद बिन तलाल समेत 11 प्रिंस और दर्जनों मंत्रियों और अन्य को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yDw6fg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop