हाईवे पर ट्रक-मैजिक की भिण्डत, दो घायल - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। मेरठ हाईवे पर ग्राम मिठ्ठेपुर के निकट ट्रक-मैजिक की भिण्डत हो गयी, जिसमें मैजिक चालक सहित 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को सीएचसी से हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।
बुलंदशहर: एम्बुलेंस ड्राइवरों ने की हड़ताल
जानें पूरा मामला
शनिवार की सुबह लगभग 6 बजे बुलन्दशहर की तरफ से आ रहे ट्रक ने सामने की तरफ से बुलन्दशहर की तरफ जा रही मैजिक में टक्कर मार दी। जिससे मैजिक सवार चालक दीपक पुत्र मूलचंद निवासी बुलन्दशहर व भगवत पुत्र हरि सिंह निवासी करनाल हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन-फानन में मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि होशियार पुत्र श्यौदान ने ट्रक के अज्ञात चालक के विरूद्ध रिर्पोट दर्ज करायी है।
जेपी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने किया कला प्रदर्शन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jiyuBl
Comments
Post a Comment