मैं कोई प्रेशर कुकर थोड़ी ना हूं…… विद्या बालन - Khabar NonStop
अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ हाल में ही रिलीज हुई हैं। फिल्म दर्शकों को खूब पसंद भी आई और फिल्म की सफलता को देखते हुए विद्या बालन ने पार्टी का आयोजन किया। पार्टी के दौरान मीडिया से बात करते हुए विद्या ने कहा, “मैं कोई प्रेसर कूकर थोड़ी ना हूँ जो प्रेसर लूँ”
करीना कपूर ने ठुकराया टीवी पर जज बनने का ऑफर
पत्रकार ने विद्या से पूछा
जब पत्रकार ने विद्या से पूछा कि,”आगे चलकर अपनी फिल्मों में बेस्ट देने के लिए आपके ऊपर कोई प्रेसर हैं तो उन्होंने सुलु के ही अंदाज़ में जवाब देते हुए कहा,”मैं प्रेसर कूकर नहीं हूँ। जो मैं हमेशा प्रेसर लुंगी। मैं एक ही किरदार से बोर हो जाती हूँ इसलिए सोचती हूँ हमेशा अलग अलग किरदार निभाऊं और एन्जॉय करू। और मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूँ कि मुझे अलग अलग किरदार निभाने का मौक़ा मिला हैं।
तुम्हारी सुलु की पाइरेटेड होने की बात
फिल्म तुम्हारी सुलु की पाइरेटेड होने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “यह बहुत दुखद हैं। मैं लोगो से हमेशा गुजारिश करती हूँ की पाइरेटेड फिल्म ना देखे। फिल्म कुछ समय बाद टेलीविज़न पर आ जाएगी आप टीवी पर देख सकते हैं या फिर थेटर में जाकर देखे जिससे आप फिल्म का अधिक लुफ्त उठा सकेंगे।
राजस्थान के बाद अब गुजरात में भी ‘पद्मावती’ बैन
अगली फिल्म के बारे में विद्या ने कहा
अपनी आगामी फिल्मों के बारे में बात करते हुए विद्या ने कहा, अभी तक मैंने कोई निर्णय नहीं लिया हैं कि मैं आगे क्या करने वाली हूँ। जैसे ही मैं कोई प्रोजेक्ट पर काम करने का निर्णय लुंगी वैसे ही आप लोगो को इस बारे में जानकारी मिल जायेगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iK5jUy
Comments
Post a Comment