नहीं होगी खिचड़ी नेशनल डिश, रिकॉर्ड के लिए होगा आयोजन - Khabar NonStop
नई दिल्ली। हाल ही में खबर आई थी कि केंद्र सरकार फ़ूड डे के कार्यक्रम पर खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन घोषित करने वाली है। लोगों ने इसके पीछे तमाम तर्क भी दिया था कि खिचड़ी सुपाच्य भोजन है। खिचड़ी को देश के हर कोने में पसंद किया जाता है। इसे बनाने में ज्यादा खर्च नहीं आएगा। लेकिन केन्द्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस बात को ख़ारिज कर दिया है। उन्होनें कहा खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन घोषित करने की सरकार की योजना नहीं है। विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए यह कार्यक्रम हो रहा है।
केजरीवाल और कुमार विश्वास होंगे ‘आमने-सामने’, आप की राष्ट्रीय परिषद की बैठक आज
वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की होगी कोशिश
Enough Khichdi cooked up on a fictitious 'National Dish’. It has only been put for a record entry in #WorldFoodIndia.
— Harsimrat Kaur Badal (@HarsimratBadal_) November 1, 2017
केन्द्रीय खाद्य मंत्री हरसिमरत कौर बदल ने ट्वीट करके खिचड़ी को राष्ट्रीय भोजन घोषित किये जाने की खबर को ख़ारिज किया। दरअसल मीडिया में खबर आई थी कि खिचड़ी को सरकार राष्ट्रीय भोजन घोषित करने वाली है। लेकिन यह खबर गलत निकली। 4 नवंबर, 2017 को फ़ूड डे के दिन खिचड़ी को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने के लिए शेफ संजीव कपूर भारत गेट लॉन्स में 800 किलो खिचड़ी बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगे।
गरीबों को हर माह 2600 रुपए देगी मोदी सरकार
संजीव कपूर बने ब्रांड एंबेसडर
मशहूर शेफ संजीव कपूर को ग्रेट इंडिया फूड स्ट्रीट का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। फ़ूड डे के दिन संजीव कपूर खिचड़ी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की कोशिश करेंगे। इस आयोजन में खिचड़ी बनाने के लिए 1,000 लीटर और 7 फीट व्यास की क्षमता की कड़ाही का प्रयोग किया जायेगा। इस कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय और सीआईआई संयुक्त रूप से कर रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा की इस कार्यक्रम के माध्यम से खिचड़ी को ‘ब्रांड इंडिया फूड’ के रूप में प्रमोट किया जाना है। ब्रांड इंडिया खिचड़ी की रेसीपी भारतीय विदेश मिशनों द्वारा लोकप्रिय किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय ने दी नौसेना के लिए 111 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर खरीद को मंजूरी
अनाथ बच्चों को बांटी जाएगी खिचड़ी
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य के लिए लाभदायक खिचड़ी से 60,000 अनाथ बच्चों को भोज दिया जायेगा। कार्यक्रम में उपस्थित देसी-विदेशी सभी मेहमानों को खिचड़ी खिलाई जाएगी। सभी मिशन प्रमुखों को खिचड़ी की रेसिपी भी प्रदान की जाएगी। खिचड़ी के बारे में बताते हुए केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बदल ने कहा कि, “खिचड़ी को भारत का स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। यह भारत के हर हिस्से में खाई जाती है। चाहे गरीब हो या अमीर, सभी लोग इसे खाते हैं। हर जाति और धर्म के लोग इसे बनाते हैं।”
‘कांग्रेस ने ‘अटकाना’, ‘लटकाना’ और ‘भटकाना’ में विश्वास किया’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iTJ15y
Comments
Post a Comment