sss

; //]]>

अवैध कटान की सूचना पर छापेमारी - Khabar NonStop

illegalबहराइच। जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन, नगरपालिका एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के संयुक्त कार्यवाई के तहत कसाई मण्डी चांदपुरा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में अवैध कटान की सूचना पर आज उपरोक्त सभी विभागों द्वारा संयुक्त छापेमारी की गई। जिसमें आठ अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। लगभग बीस नामजद अभियुक्त मौके से फरार हो गए।

सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

पशुओं का मांस मिला

दर्जनों कटे हुए पशुओं का मांस मिला,दर्जनों जिन्दा पशु बरामद हुए जिनका कटान किया जाना था। भारी मात्रा में पशु कटान से सम्बंधित औजार बरामद किये गए ,सैकड़ों की संख्या में गली चर्बी टिन में बरामद हुआ जिनका प्रयोग मिलावटी खाद्य तेल बनाने में उपयोग किया जाना था, सैकड़ों मृत पशुओं की खाल भी बरामद हुई , दर्जनों दुकानें एवं कई सारे अवैध बूचड़खानों को सील किया गया।

2017/11/17 निर्वाचन के दौरान अधिक नकदी के साथ न करें संचरण: डीएम  

विशेष वर्ग को दहशतजदा का प्रयोग

इस तरह उपरोक्त संयुक्त कार्यवाई के अलावा इन अवैध कार्यों में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली नगर जनपद बहराइच पर मुकदमा अपराध संख्या 4108 / 17 धारा 429 आई पी सी एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम पंजीकृत करने के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाई की जायेगी। ज्ञात हो कि यह कार्यवाही चुनाव के दौरान कर एक विशेष वर्ग को दहशतजदा करने का प्रयास की चर्चा है। इतना ही नही विरोधस्वरूप नगर कोतवाली के पास पहुंचे लोगों पर लाठियां भी बरसाई गईं। जिससे लोगों मे रोष व्याप्त है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AXmKbO

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop