sss

; //]]>

बार-बार पड़ते हैं बीमार तो अपने आहार में शामिल करें ये चीजें - Khabar NonStop

Diet

मौसम बदलने के साथ ही हमारे आसपास मौजूद जीवाणु बीमार डाल सकते हैं ऐसे मागर आप अपने स्वास्थ का ख्याल नहीं रखते हैं तो आप संक्रमण और बीमारियों के शिकार हो जायेंगे। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाने के लिए आपको अपने आहार में कुछ बदलाव करने चाहिए ताकि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे और आप स्वस्थ रहे। तो चलिए जान लेते हैं किन चीजों को आप अपने आहार में शामिल कर खुद को बिमारियों से बचा सकते हैं-

एरोबिक व्यायाम लाता है याददाश्त और न्यूरोनल हेल्थ में सुधार

  • नीबू, आंवला, संतरा, मौसमी जैसे खट्टे फलों में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। विटामिन सी किसी भी संक्रमण से लड़ने वाली श्वेत रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में सहायक होता है। अगर आप खट्टे फलों को अपने आहार में शामिल करते हैं तो इनके सेवन से शरीर में बनने वाली एंटीबॉडीज बहरी वायरस और बैक्टीरिया को शरीर के अंदर प्रवेश करने से रोकते हैं। खट्टे फलों में मौजूद विटामिन सी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के अलावा शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को भी बढ़ाता है। जिससे कार्डियो वैस्क्युलर बीमारियों से बचाव होता है और ब्लडप्रेशर को भी नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
  • लहसुन भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट बनाकर हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा कर बिमारियों से बचाता है। इसमें एलिसिन नामक ऐसा तत्व पाया जाता है, जो शरीर को किसी भी प्रकार के संक्रमण और बैक्टीरिया से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है।अगर आप रोजाना अपने भोजन में लहसुन को शामिल करते हैं तो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ-साथ पेट के अल्सर और कैंसर से भी बच सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की दो कलियों का सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रण में रहता है और लंबे समय तक इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहता है।
  • पालक आपके स्वास्थ्य के लिए एक उत्कृष्ट पोषक तत्वों से भरपूर सुपरफूड है। यह विटामिन, खनिज और फयटोनुट्रिएंट्स से भरपूर है। पालक में पाया जाने वाला फॉलेट नामक तत्व शरीर में नई कोशिकाएं बनाने के साथ उन कोशिकाओं की मजबूती और डीएनए की मरम्मत का काम भी करता है। इसमें मौजूद फाइबर आयरन एंटीऑक्सीडेंट को बढ़ाकर शरीर को स्वस्थ रखता है। पालक में मौजूद विटामिन सी शरीर को हर तरह से स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित होता है। उबले पालक का नियमित तौर पर सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिसकी वजह से पाचन-तंत्र सही तरीके से काम करता है। इसके सेवन से कब्ज की समस्या से भी निजात मिलती है।
  • मशरूम शरीर की श्वेत रक्त कोशिकाओं को सक्रिय रखती हैं। इसमें सेलेनियम नामक मिनरल, एंटी ऑक्सीडेंट तत्व विटामिन बी और नाइसिन नामक तत्व पाये जाते हैं। इनके अलावा मशरूम में एंटी वायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटी ट्यूमर तत्व पाये जाते हैं और ये रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।
  • ब्रोकोली में विटामिन ए और सी के अलावा ग्लूटाथियोन नामक एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने वाली ऐसी सब्जी है, जिसे आप रोजमर्रा के भोजन में आसानी से शामिल कर सकते हैं। ब्रोकोली का इस्तेमाल आप सब्जी के अलावा सलाद के तौर पर भी कर सकते हैं।
  • शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपने आहार में रेड मीट के स्थान पर मछली को शामिल करेंगे तो आपके लिए फायदेमंद होगा।
  • रोजाना बादाम के 8-10 दाने भिगोकर खाने से न केवल शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बल्कि इसके सेवन से दिमाग को तनाव से लड़ने की शक्ति भी मिलती है। बादाम में मौजूद विटामिन ई शरीर में प्राकृतिक तौर पर पाये जाने वाले सेल्स को बढ़ाने में मददगार साबित होता है, जो विषाणुओं और कैंसरयुक्त कोशिकाओं को नष्ट करके शरीर को कैंसर के खतरे से बचाने में मददगार साबित होता है। इतना ही नहीं, बादाम शरीर में बी टाइप की कोशिकाओं की संख्या को भी बढ़ाता है।

आप अपने भोजन में मौसमी फलों और सब्जियों को शामिल करते हैं तो आपके इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा तो अब आप खूब सारी सब्जियों और फलों का सेवन करने के साथ-साथ खूब सारा पानी भी पिएं। इसके अलावा आप अपने आहार में साबुत अंकुरित अनाज को शामिल करें। बदलते मौसम के साथ स्वस्थ और बिमारियों से खुद को बचाना है तो इन फलों सब्जियों को ज़रूर अपने भोजन में शामिल करें और मौसम मजा लीजिये।

गिलोय के औषधीय गुण रखे रोगों से दूर..



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hCEMYj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop