राहुल गांधी: नॉर्थ गुजरात के दौरे पर अंबाजी मंदिर में करेंगे दर्शन - Khabar NonStop
अहमदाबाद। शनिवार से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उत्तर गुजरात के 6 जिलों में राहुल गांधी कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की अगुवाई करेंगे। इतना ही नहीं राहुल गांधी बनासकांठा जिले में स्थित प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में भी दर्शन करेंगे। आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष ने गुजरात चुनाव के प्रचार दौरे के पहले चरण में की शुरूआत प्रसिद्ध द्वारकाधीश मंदिर में पूजा करके की थी। कांग्रेस उपाध्यक्ष इस बार अपनी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान महिलाओं, ग्रामीणों और अलग-अलग समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस जो कि गुजरात की सत्ता से पिछले 22 सालों से बाहर रही है, इस बार के चुनावों में सत्ता में वापसी की उम्मीद दिख रही है। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने कुछ दिनों में सौराष्ट्र, मध्य गुजरात और दक्षिण गुजरात में ऐसी प्रचार यात्राएं की हैं।
नोटबंदी पर राहुल का कटाक्ष, ‘नोटबंदी एक त्रासदी है’
राहुल ने संभाली गुजरात में चुनाव प्रसार की कमान
गुजरात में चुनाव प्रचार की कमान खुद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी संभाले हुए है। अपने प्रचार के दौरान राहुल राज्य और केंद्र की सरकीर बीजेपी पर जमकर निशाना साध रहे है। इसके साथ ही राहुल गांधी गुजरात में बीजेपी के विकास के वादे को खोखला बता चुके हैं। राहुल ने अपने रैलियों में कई बार कहा कि विकास पागल हो चुका है। इतना ही नहीं इसके अलावा राहुल गांधी केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए टैक्स जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स भी बता चुके हैं। केंद्र सरकार की राहुल गांधी ने नोटबंदी को लेकर भी काफी आलोचना की है। राहुल गांधी बीजेपी को गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान जीएसटी-नोटबंदी और महंगाई के मुद्दे पर घेरे हुए हैं।
विकास पागल हो गया है
राहुल गांधी लोगों को गुजरात में प्रचार के दौरान यह कहते दिख रहे हैं कि यह सबको पता है कि नरेंद्र मोदी का गुजरात मॉडल फेल है। राहुल गांधी ने लोगों से ये भी पूछा कि क्या उनको पता है कि ‘विकास’ क्यों पागल हो गया है? इसके बाद उन्होंने ये तक कह डाला कि विकास झूठ सुन-सुनकर पागल हो गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zzIHx5
Comments
Post a Comment